Move to Jagran APP

अनोखी विदाई: कार या डोली नहीं JCB से दुल्हन को घर ले गया दूल्हा, VIDEO वायरल

दूल्हे का नाम चेतन है और वो खुद जेसीबी मशीन चलाता है। इसी वजह से उसने अपनी दुल्हन को जेसीबी मशीन से घर ले जाने का फैसला किया।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 06:24 PM (IST)
अनोखी विदाई: कार या डोली नहीं JCB से दुल्हन को घर ले गया दूल्हा, VIDEO वायरल
अनोखी विदाई: कार या डोली नहीं JCB से दुल्हन को घर ले गया दूल्हा, VIDEO वायरल

नई दिल्ली, जेएनएन। आमतौर पर शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को कार या अन्य किसी लग्जरी गाड़ी से विदा कराकर घर ले जाता है। लेकिन, कर्नाटक में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन की ऐसी विदाई कराई, जिसके बारे में किसी ने सोचा ना था। ये अनोखा नजारा देखने को मिला है कर्नाटक के पुत्तूर में। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को जेसीबी मशीन में विदा करके लाया।

loksabha election banner

दूल्हे का नाम चेतन है और वो खुद जेसीबी मशीन चलाता है। इसी वजह से उसने अपनी दुल्हन को जेसीबी मशीन से घर ले जाने का फैसला किया। चेतन की शादी सोमवार को ममता से हुई। शादी का आयोजन पुत्तूल के परपुंजा तालुक में किया गया था। चेतन ने पहले से सोच लिया था कि अपनी शादी में कुछ अलग करना है। यही वजह है कि उन्होंने इसकी तैयारी पहले से ही कर ली थी। 

चेतन ने पहले ही अपने दोस्तों को बोल दिया था कि वो उसकी जेसीबी मशीन को सजाकर शादी में पहुंच जाएं। विदाई के बाद चेतन ने अपनी पत्नी को फूलो और गुब्बारों से सजी जेसीबी में बिठाया और फिर चल पड़ा। कुछ दूरी तक चेतन ने खुद ही जेसीबी मशीन को ड्राइव किया और उनके दोस्त ने भी इसमें मदद की। 

चेतन का अनोखा फैसला यहां के लोगों के लिए हैरानी भरा था। लोगों ने दुल्हन की विदाई कार या डोली से तो अक्सर देखी थी। लेकिन, उन्होंने पहली बार जेसीबी से किसी दुल्हन की विदाई देखी। जेसीबी में नए नवेले जोड़े को देखने के लिए गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.