Move to Jagran APP

VIDEO:19 साल का ये धावक 'उसेन बोल्ट' को दे रहा टक्कर, जानिए इसे क्यों ढूंढ रहे हैं किरण रिजिजू

सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने संज्ञान लिया था।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 06:52 AM (IST)
VIDEO:19 साल का ये धावक 'उसेन बोल्ट' को दे रहा टक्कर, जानिए इसे क्यों ढूंढ रहे हैं किरण रिजिजू
VIDEO:19 साल का ये धावक 'उसेन बोल्ट' को दे रहा टक्कर, जानिए इसे क्यों ढूंढ रहे हैं किरण रिजिजू

शिवपुरी, जेएनएन। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के निवासी धावक रामेश्वर गुर्जर का नंगे पाव दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रामेश्वर अपनी गरीबी को पीछे छोड़ते हुए जमैका के विश्व के तेज धावक उसेन बोल्ट के रिकॉर्ड को तोड़ने की हिम्मत दिखा रहा है। नरवर के वार्ड 15 के गंज मोहल्ले में रहने वाले इस धावक ने 100 मीटर की दौड़ बिना किसी ट्रेनर के मात्र 11 सेकंड में पूरा कर देश भर में धूम मचा दी है।

loksabha election banner

मालूम हो, बोल्ट ने 100 मीटर की रेस महज 9.58 सेकंड में पूरी करते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस वीडियो को देखकर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा है कि इस धावक को मेरे पास ले आएं। प्रदेश के खेलमंत्री जीतू पटवारी ने भी उन्हें भोपाल बुलाकर हौसला अफजाई की है।

फौज में जाना चाहता था रामेश्वर

नरवर जैसी छोटी तहसील में रहकर रामेश्वर पुत्र कप्तान गुर्जर की पहली हसरत है कि वह अपने दोस्त राजेंद्र गुर्जर की तरह सेना में भर्ती होगा। जब भी राजेंद्र गांव आता तो रामेश्वर उसके साथ दौड़ लगाने जाता था। सेना में भर्ती होने की ललक में ही उसने दौड़ लगाना शुरू की। देश में वीडियो के जरिए पहचाने बनाने वाले रामेश्वर का कहना है कि अब वह दौड़ के क्षेत्र में देश के लिए कुछ करना चाहता है। रामेश्वर को गांव के लोग दरोगा के नाम से पुकारते हैं।

पिता-भाई खेती करते हैं, रामेश्वर बांटता है दूध

रामेश्वर तीन भाइयों और दो बहनों के साथ रहता है। उसके भाई और पिता खेती करते हैं, जबकि रामेश्वर दूध बेचकर परिवार का खर्च चलाने में मदद करता है। पिता कप्तान गुर्जर को अपने बेटे की इस प्रतिभा का इल्म तक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम तो बेहद गरीब लोग हैं। घर की छत भी नहीं डलवा पाया। बेटा दौड़ता तो है पर ये तो आप लोगों से ही पता चला कि इतना अच्छा दौड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.