सोनिया कहें तो झाड़ू भी लगाऊंगा: चरणदास महंत
रायपुर। कभी राष्ट्रपति रहते हुए ज्ञानी जैल सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लिए कहा था, यदि हमारी नेता कहें तो हमें झाड़ू लगाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। ऐसा कहने वाले जैल सिंह अकेले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान के लिए ऐसी बातें अक्सर सुनने में आ जाती हैं। इस फेहरिस्त में अब नया नाम जुड़ गया है छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत का। महंत ने कहा, यदि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कहें तो मैं कांग्रेस कार्यालय में झाड़ू भी लगाऊंगा।

दो दिन पहले छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता शिवराम शर्मा ने महंत को चापलूस कहते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खुद को चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी समझते हों। वे पार्टी कार्यालय में झाड़ू लगाने के लिए भी तैयार रहते हैं। उन्होंने चापलूसी की हदें पार कर दी हैं। इसके जवाब में महंत ने कहा, 'मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सभी निर्देशों का पालन करूंगा। यदि वे कांग्रेस कार्यालय में झाड़ू लगाने को कहें, तो मैं वह भी करूंगा।'
बीती 25 मई को नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल 30 अन्य लोगों के साथ मारे गए थे। इसके बाद केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री महंत को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
महंत के इस बयान की राज्य कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन ने बचाव करते हुए कहा कि महंत के बयान को अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए। उनकी बातों में झलकता है कि वे पार्टी के लिए कितने प्रतिबद्ध और समर्पित हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर