Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में कहा- 12,600 करोड़ की शत्रु संपत्ति छोड़ गए चीनी और पाकिस्तानी नागरिक

सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि चीनी और पाकिस्तानी नागरिक 12600 करोड़ रुपये से अधिक की अचल शत्रु संपत्ति छोड़ गए हैं। चीन और पाकिस्तान की नागरिकता लेने वाले लोगों द्वारा छोड़ी गईं संपत्तियां शत्रु संपत्तियां हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 01:38 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 01:38 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में कहा- 12,600 करोड़ की शत्रु संपत्ति छोड़ गए चीनी और पाकिस्तानी नागरिक
चीन और पाकिस्तान की नागरिकता लेने वाले लोगों द्वारा छोड़ी गईं संपत्तियां शत्रु संपत्तियां हैं

नई दिल्ली, प्रेट्र। सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि चीनी और पाकिस्तानी नागरिक 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की अचल शत्रु संपत्ति छोड़ गए हैं। इन संपत्तियों को भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक (सीईपीआइ) के तहत निहित किया गया है। चीन और पाकिस्तान की नागरिकता लेने वाले लोगों द्वारा छोड़ी गईं संपत्तियां शत्रु संपत्तियां हैं।

loksabha election banner

गृह राज्यमंत्री ने कहा- पाक नागरिक 12,485 और चीनी नागरिक 126 शत्रु संपत्तियां छोड़ गए

गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने राज्यसभा को बताया कि पाकिस्तानी नागरिक 12,485 और चीनी नागरिक द्वारा 126 शत्रु संपत्तियां छोड़ गए हैं।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 6,255 शत्रु संपत्तियां: गृह राज्यमंत्री

गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने कहा कि सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 6,255 शत्रु संपत्तियां हैं। इसके बाद बंगाल में 4,088, दिल्ली में 658, गोवा में 295, महाराष्ट्र में 207, तेलंगाना में 158, गुजरात में 151, त्रिपुरा में 105 और बिहार में 94 शत्रु संपत्तियां हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- अभी तक 2,706.91 करोड़ मूल्य की बेची गई चल शत्रु संपत्तियां 

मिश्र ने एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि अभी तक 2,706.91 करोड़ मूल्य की चल शत्रु संपत्तियां बेची गई हैं और इस धनराशि को भारत के समेकित निधि में जमा कराया गया है।

अभी तक किसी भी अचल शत्रु संपत्ति की बिक्री नहीं हुई

गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने राज्यसभा में लिखित सवाल के उत्तर में कहा कि उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी अचल शत्रु संपत्ति की बिक्री नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.