Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री ने कहा- तीन साल के दौरान अर्धसैनिक बलों के चार हजार से ज्यादा जवानों ने गंवाई जान

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कुल 1.27 करोड़ बेसहारा और बेघर लोगों को तैयार खाना मुहैया कराया गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 11:49 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 11:49 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने कहा- तीन साल के दौरान अर्धसैनिक बलों के चार हजार से ज्यादा जवानों ने गंवाई जान
केंद्रीय मंत्री ने कहा- तीन साल के दौरान अर्धसैनिक बलों के चार हजार से ज्यादा जवानों ने गंवाई जान

नई दिल्ली, प्रेट्र। वर्ष 2017 से 2019 के दौरान अर्धसैनिक बलों के कुल 4,132 कर्मियों की जान चली गई। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि इनमें राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य रैंक के कर्मी शामिल हैं। एक अन्य लिखित प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण 10 सितंबर तक देश में अर्धसैनिक बलों के कुल 100 कर्मियों की मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

एनजीओ को तीन साल में 58,000 करोड़ रुपये विदेशी फंड मिले

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने कहा कि विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड एनजीओ को 2016-17 और 2018-19 के दौरान विदेशी कोष के रूप में 58000 करोड़ रुपये मिले। देश में करीब 22,400 एनजीओ एफसीआरए रजिस्टर्ड हैं।

देश में बड़े पैमाने पर दवा निर्माण को बढ़ावा देगी सरकार

सरकार ने बड़े पैमाने पर घरेलू दवा निर्माण को बढ़ावा देने के लिए दो योजनाएं तैयार की हैं। इससे देश की आयात पर निर्भरता कम हो जाएगी। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने लोकसभा में इस आशय की जानकारी दी।

27 कीटनाशकों पर प्रतिबंध से पहले विस्तृत बातचीत करे कृषि मंत्रालय

रसायन एवं उर्वरक मंत्री गौड़ा ने कहा कि उनके मंत्रालय ने कृषि मंत्रालय से 27 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने से पहले भागीदारों के साथ विस्तृत बातचीत करने को कहा है। यह पूछने पर क्या उनके मंत्रालय ने इस वर्ष 14 मई को अधिसूचित 'कीटनाशी प्रतिबंध आदेश 2020' के कृषि मंत्रालय के मसौदा आदेश पर आपत्ति की है, उन्होंने इन्कार किया।

लॉकडाउन में 1.27 करोड़ बेसहारा, बेघर लोगों को भोजन मुहैया कराया

लॉकडाउन के दौरान कुल 1.27 करोड़ बेसहारा और बेघर लोगों को तैयार खाना मुहैया कराया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोकसभा में एक सवाल के उत्तर में यह जानकारी दी।

राज्यसभा

चार करोड़ गरीब अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई

2014-15 से आज की तारीख तक चार करोड़ आर्थिक रूप से कमजोर अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई है। इनमें से 54 फीसद छात्रवृत्ति छात्राओं को दी गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्यसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक मार्च से आठ सितंबर तक देश भर में भूकंप के 413 झटके

राष्ट्रीय भूकंप संबंधी नेटवर्क ने एक मार्च से आठ सितंबर के बीच देश में भूकंप के 413 झटके रिकार्ड किए हैं। राज्यसभा में पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने एक सवाल के उत्तर में यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, 135 झटके तीन या इससे कम तीव्रता के थे।

2019 में अरब सागर में पांच चक्रवात देखे गए

संसद के ऊपरी सदन में एक अन्य सवाल के जवाब में हर्षवर्धन ने कहा कि अरब सागर में 2019 में पांच चक्रवात देखे गए। औसतन प्रति वर्ष एक चक्रवात पैदा होता है। इसके अलावा 2019 में अरब सागर पर ज्यादा तीव्र चक्रवात देखा गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.