Move to Jagran APP

COVID 19: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना संक्रमित, मेंदाता अस्पताल में भर्ती

कोरोना संक्रमित होने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूँ।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 07:49 PM (IST)
COVID 19: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना संक्रमित, मेंदाता अस्पताल में भर्ती
COVID 19: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना संक्रमित, मेंदाता अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री ने खुद ये जानकारी दी है। ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री मेंदाता अस्पताल में भर्ती हैं।

loksabha election banner

बता दें कि कई दिग्गज नेता कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अभी हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह संक्रमित हुए हैं और वो भी अपना इलाज गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में करवा रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल हैं।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। संबित पात्रा ने कोरोना वायरस को मात देने के बाद अपना प्लाज्मा भी दान किया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने खुद ही सार्वजनिक की थी।

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है। भारत में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 52,050 मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान सर्वाधिक छह लाख 61 हजार 715 सैंपल टेस्ट हुए हैं। लगातार छठे दिन कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

देश में अब तक 18 लाख 55 हजार 746 मामले सामने आ गए हैं। इनमें पांच लाख 86 हजार 298 एक्टिव केस हैं। वहीं 12 लाख 30 हजार 510 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 38 हजार 938 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल दो करोड़ आठ लाख 64 हजार 206 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 66.31 फीसद हो गया है। मृत्यु दर 2.16 फीसद हो गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.