Move to Jagran APP

आजादी का अमृत महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव ने की केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यह महोत्सव देशभर में मनाया जाएगा। केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव ने एक बैठक की।

By Avinash RaiEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 07:56 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 07:56 PM (IST)
आजादी का अमृत महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव ने की केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक
आजादी का अमृत महोत्सव की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव ने की केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यह महोत्सव देशभर में मनाया जाएगा। अमृत महोत्सव, 15 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। इसके तहत सभी राज्यों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव ने एक बैठक की।

loksabha election banner

गृह मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला ने 15 अगस्त, 2023 को समाप्त होने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने घटनाओं की विशिष्टता, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ाव पर जोर दिया और कहा कि सभी आयोजनों में व्यापक सार्वजनिक भागीदारी होनी चाहिए।

आज़ादी का अमृत महोत्सव का क्या है मकसद?

आजादी के इतिहास के उन पलों को याद करना है। ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा राष्ट्रगान को एक साथ गाना भी इसकी मकसद है। एक साथ राष्ट्रगान गाते हुए वीडियो भी बनाना है, साथ ही उस वीडियो को केंद्रीय सरकार की वेबसाइट rashtragaan.in पर जाकर उसे अपलोड करना है। केंद्रीय एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी जी ने सभी देश वासियों को इस मकसद से जुड़ने के लिए कहा था।

जाने कैसे करना है वीडियो को अपलोड ?

सबसे पहले आपकों rashtragaan.in पर लॉगइन करना है

- आपकों अपना नाम और दूसरी जानकारियां भरनी है

- आपकों सीधे खड़े होकर राष्ट्रगान को रिकॉर्ड करना है

- आपके द्वारा बनाए गए वीडियो को फिर अपलोड करना है

- वीडियो अपलोड करने के बाद आपको अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.