दिल्ली में मेरी बेटी को भी लगता है डर: शीला
नई दिल्ली। यहां की पुलिस की कड़ी आलोचक मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि राजधानी दिल्ली के जो हालात हैं ऐसे में मेरी बेटी भी यहां असुरक्षित महसूस करती है। दिल्ली के हालात, कानून व्यवस्था खास कर महिलाओं की सुरक्षा के बारे में यहां की मुख्यमंत्री का यह बयान स्थिति की गंभीरता को बयां करता है। शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में महिलाअ
नई दिल्ली। यहां की पुलिस की कड़ी आलोचक मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि राजधानी दिल्ली के जो हालात हैं ऐसे में मेरी बेटी भी यहां असुरक्षित महसूस करती है।
दिल्ली के हालात, कानून व्यवस्था खास कर महिलाओं की सुरक्षा के बारे में यहां की मुख्यमंत्री का यह बयान स्थिति की गंभीरता को बयां करता है। शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आंकड़े दुखद और चौकाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमें इससे हिम्मत और मजबूत इरादे के साथ निपटना होगा। हालांकि ऐसी घटनाएं पूरे देश में हो रही है, लेकिन इस बारे में हम कोई सफाई नहीं दे सकते।
क्यों कोई लड़की जब सड़कों पर टहलती है, कुछ लोग उसपर फब्तियां कसते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम स्कूल और कॉलेज जाया करते थे ऐसा कुछ नहीं होता था। राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था से नाखुशी जताते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां की कानून व्यवस्था की स्थिति से मैं कतई संतुष्ट नहीं हूं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर