विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु NLSUI में उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रद, ABVP के विरोध बाद फैसला

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:16 PM (IST)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विरोध के बाद बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) में उमर ...और पढ़ें

उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रद।

उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रद।

HighLights

  1. बेंगलुरु NLSIU में उमर खालिद डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग रद्द हुई।

  2. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने स्क्रीनिंग का विरोध किया था।

  3. आयोजकों ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु, प्रेट्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शनिवार को दावा किया कि नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) में जेल में बंद उमर खालिद पर बनी डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रद कर दी गई है।

फिल्ममेकर ललित वचानी की बनाई डाक्यूमेंट्री "प्रिजनर नंबर 626710 इज प्रेजेंट" को यूनिवर्सिटी में दिखाए जाने का प्लान था, जिसका संघ से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी ने कड़ा विरोध किया था।

हालांकि, एबीवीपी ने दावा किया है कि स्क्रीनिंग रद कर दी गई है, लेकिन एनएलएसआइयू के छात्र संगठन 'लॉ एंड सोसाइटी कमेटी', जिसने स्क्रीनिंग का आयोजन किया था, की ओर से अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरोध के बाद, लॉजिस्टिकल और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ला एंड सोसाइटी कमेटी ने हाल ही में स्क्रीनिंग को टाल दिया था। हालांकि, एबीवीपी ने मांग की थी कि कार्यक्रम को रद कर दिया जाए।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)