Move to Jagran APP

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त फिलिप को विदेश मंत्रालय में किया गया पदोन्नत

भारत के ब्रिटिश उच्चायुक्त सर फिलिप बार्टन को विदेश राष्ट्रमंडल और विकास मंत्रालय में स्थायी अवर सचिव बनाया गया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 08:02 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 08:02 AM (IST)
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त फिलिप को विदेश मंत्रालय में किया गया पदोन्नत
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त फिलिप को विदेश मंत्रालय में किया गया पदोन्नत

लंदन, प्रेट्र। नई दिल्ली स्थित भारत के ब्रिटिश उच्चायुक्त सर फिलिप बार्टन को सोमवार को नवगठित विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मंत्रालय में पदोन्नत किया गया। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने बार्टन को नए मंत्रालय के स्थायी अवर सचिव के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी।                                                                                               

loksabha election banner

बता दें कि इसे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने इस साल के शुरू में एक नए सुपर डिपार्टमेंट के रूप में प्रारंभ किया था। इसमें विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के साथ ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग का विलय किया जाएगा।

विदेश मंत्री राब ने कहा, मुझे खुशी है कि सर फिलिप को नए विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मंत्रालय के स्थायी अवर सचिव के रूप में चुना गया है। वे विदेश नीति के सभी क्षेत्रों में अनुभव के साथ एक उकृष्ट लोक सेवक और राजनयिक हैं। फिलिप को अच्छी तरह से हमारी विदेश और विकास नीति के संयोजन में मदद करने के लिए दोनों विभागों की प्रतिभा और विशेषज्ञता को एक साथ लाने के लिए रखा गया है, जो अभिनव, महत्वाकांक्षी और पहले से कहीं अधिक एकीकृत है। बार्टन अपनी नई जिम्मेदारी एक सितंबर से संभालेंगे। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने उनकी मौजूदा पोस्टिंग पर विस्तृत विवरण नहीं दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.