विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूजीसी-नेट की दोबारा परीक्षा शुरू, समाज शास्त्र का पेपर आज; केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:36 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 10 Sep 2026 06:58 AM (GMT+05:30)

समाज शास्त्र का पेपर 10 सितंबर को पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। पहले ...और पढ़ें

यूजीसी-नेट की दोबारा परीक्षा शुरू, समाज शास्त्र का पेपर आज (फोटो- एएनआई)

यूजीसी-नेट की दोबारा परीक्षा शुरू, समाज शास्त्र का पेपर आज (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. समाज शास्त्र का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा

  2. पेपरों में गलतियों की शिकायतें मिलने के बाद एनटीए ने जांच के लिए एक समिति बनाई

एएनआई, नई दिल्ली। जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा में बड़ी गलतियां मिलने के कुछ महीनों बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को अंग्रेजी, वाणिज्य और समाज शास्त्र के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन शुरू किया।

अंग्रेजी का पेपर का सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे की शिफ्ट में कराया गया, जबकि वाणिज्य का पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे की शिफ्ट में आयोजित किया गया। समाज शास्त्र का पेपर 10 सितंबर को पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।

यूजीसी-नेट की जून, 2026 की परीक्षा असल में 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की गई थी।

लेकिन पेपरों में गलतियों की शिकायतें मिलने के बाद एनटीए ने जांच के लिए एक समिति बनाई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर एनटीए ने इन तीन विषयों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था।