उद्धव ठाकरे के बेटे 'तेजस' ने केकड़े की तीन प्रजातियां खोजी
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ने मीठे पानी में पाए जाने वाले केकड़ों की तीन नई प्रजातियों की खोज की है। इनमें से एक का नाम का नाम उनके सरनेम पर रखा गया है।
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ने मीठे पानी में पाए जाने वाले केकड़ों की तीन नई प्रजातियों की खोज की है। इनमें से एक का नाम का नाम उनके सरनेम पर रखा गया है। तेजस ठाकरे ने शनिवार को कहा, "पश्चिमी घाट पर मीठे पानी में पाई जाने वाली कुछ प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। इनमें से तीन की खोज की गई है। इससे संबंधित पेपर 23 फरवरी को जूटाक्सा में प्रकाशित की गई है।"
शहर के एक कॉलेज के छात्र 21 वर्षीय तेजस ने कहा है, "मैंने खोज की और उन्हें एकत्र किया। ये प्रजातियां घटिआना एट्रोपुर्पुरेआ (अंबोली), घाटिआना स्प्लेंडिडा (छाकुल) और गुबेर्नाटोरिआना ठाकेराई (रघुवीर घाट) हैं।"
उन्होंने बताया है कि जेएसआई के डॉ. एसके पाटी और अनिल खैरे के साथ वह भी तीनों के नामकरण में शामिल थे। तीनों केकड़ों का नामकरण पाटी ने किया।