UAE के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, किन-किन मुद्दों पर हुई बात?
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।
-1789744581852_m.webp)
यूएई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को फोन कर पश्चिम एशिया पर चर्चा की

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति नाहयान ने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगातार सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों नेताओं ने ऊर्जा, रक्षा प्रौद्योगिकी, निवेश और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के नए उपायों पर भी चर्चा की।
यूएई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर बात
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मुझे फोन करने और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मैं अपने भाई यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभारी हूं।
हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा व स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।' प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए।
बयान के अनुसार, यूएई के राष्ट्रपति ने भारत की सफल ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। जबकि पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद की भागीदारी और भारत की अध्यक्षता में ठोस नतीजे हासिल करने में यूएई के सहयोग और साझेदारी की सराहना की।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
