विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी, UAE राष्ट्रपति संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री 

Published: Tue, 20 Jan 2026 06:00 AM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने ...और पढ़ें

पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी की चर्चा।

पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी की चर्चा।

HighLights

  1. PM मोदी ने यूएई राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

  2. दोनों नेताओं ने एक ही कार में यात्रा की, तस्वीरें साझा कीं।

  3. यह यात्रा भारत-यूएई की मजबूत दोस्ती दर्शाती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया और इस मौके की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे को गले लगाते दिखे।

PM मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसे "अपने भाई का स्वागत करने के लिए" एयरपोर्ट का दौरा बताया। पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा, "अपने भाई, यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट गया। उनकी यह यात्रा दिखाती है कि वह भारत-यूएई की मजबूत दोस्ती को कितनी अहमियत देते हैं। हमारी बातचीत का इंतजार है।"

पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी

एयरपोर्ट से दोनों नेता एक ही कार में साथ-साथ गए। सिर्फ तीन घंटे की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है, जिसमें ईरान-अमेरिका के बीच तनावपूर्ण संबंध, गाजा में लगातार अस्थिरता और सऊदी अरब और UAE से जुड़ा यमन का अनसुलझा संघर्ष शामिल है।

पीएम मोदी ने शेख मोहम्मद के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसमें एक तस्वीर ऐसी है, जिसमें दोनों नेता कार में बैठे हुए हैं और एक अन्य तस्वीर में दोनों नेता एक-दूसरे के गले मिल रहे हैं।

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आए थे शेख मोहम्मद

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा पीएम मोदी के न्योते पर हो रहा है और हाल ही में हुई हाई-लेवल मुलाकातों से बनी मजबूत गति को आगे बढ़ाता है। इनमें सितंबर 2024 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का दौरा और अप्रैल 2025 में UAE के उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का दौरा शामिल है।

यह भी पढ़ें: एनर्जी-अंतरिक्ष समेत 12 समझौतों पर हस्ताक्षर: मोदी और यूएई प्रेसिडेंट की 3 घंटे की प्राइवेट मीटिंग में भारत को क्या-क्या मिला?