विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सिर्फ एक फोन कॉल...', पीएम मोदी एक झटके में खत्म कर सकते हैं ईरान-इजरायल की जंग; UAE के राजदूत का बड़ा दावा

Published: Mon, 09 Mar 2026 09:16 PM (IST)

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर संयुक्त अरब अमीरात के भारत में राजदूत हुसैन हसन मिर्जा ने बड़ा ...और पढ़ें

यूएई राजदूत ने पीएम मोदी की मध्यस्थता का सुझाव दिया

यूएई राजदूत ने पीएम मोदी की मध्यस्थता का सुझाव दिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के भारत में पहले राजदूत हुसैन हसन मिर्जा ने एक बड़ा बयान दिया है। एक मीडिया चैनेल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फोन कॉल से ही यह संघर्ष खत्म हो सकता है।

मिर्जा ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे समझ नहीं आता कि UAE इसमें क्यों शामिल हो? इसमें शामिल होने का कोई कारण नहीं है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि यूएई न तो ईरान और न ही इजरायल को अपनी धरती को हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देगा। 'अब्राहम समझौते' के तहत इजरायल के साथ साझेदारी और ईरान के पड़ोसी होने के बावजूद UAE इस युद्ध से दूर रहना चाहता है।

UAE

UAE के राजदूत ने किया बड़ा दावा 

UAE के राजदूत ने पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय छवि की तारीफ की। NDTV के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मोदी न केवल खाड़ी देशों के नेताओं, बल्कि क्षेत्र की जनता और व्यापारिक समुदायों में भी सम्मानित व्यक्ति हैं। उनकी विश्वसनीयता दोनों पक्षों तक पहुंचती है। मिर्जा ने साफ शब्दों में कहा, 'पीएम मोदी का एक फोन कॉल इजरायल और ईरान मुद्दे को हल कर सकता है, इसे खत्म कर सकता है। सिर्फ एक फोन कॉल।'

यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में युद्ध ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद पडोसी देशों पर हमला शुरू हो गया हैं। इस बीच यूएई ने अपनी तटस्थता दोहराई है और कहा है कि उसकी जमीन पर लड़ाई किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Trumps Israeli parliament - 2026-03-09T211808.841

ईरान में सत्ता हस्तांतरण

ईरान-इजराइल युद्ध में नए ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सत्ता हस्तांतरण के बाद भी विराम के कोई संकेत नहीं दिखे। सोमवार को इजरायल की सेना ने मध्य ईरान पर हमले किए। साथ ही बेरूत में हिजबुल्ला के आधारभूत ढांचे को निशाना बनाया। जानमाल का नुकसान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत ने मृतकों की संख्या 1,332 बताई, जबकि हजारों लोग घायल हुए।