विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान में पाक आतंकी भट्टी के संपर्क के आरोप में दो युवकों को पकड़ा, पूछताछ कर रही सुरक्षा एजेंसी

Published: Wed, 05 Aug 2026 02:10 AM (IST)

जस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ के दो युवाओं को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के ...और पढ़ें

राजस्थान में पाक आतंकी भट्टी के संपर्क के आरोप में दो युवकों को पकड़ा (सांकेतिक तस्वीर)

राजस्थान में पाक आतंकी भट्टी के संपर्क के आरोप में दो युवकों को पकड़ा (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. राजस्थान में छह माह में छह युवक पकड़े गए 

  2. डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है सुरक्षा एजेंसी 

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ के दो युवाओं को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में होने के आरोप में पकड़ा है।

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। दोनों युवकों को भट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े होने की सूचना पर पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों युवकों पर काफी समय से निगरानी रख रही थी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खुफिया एजेंसी और पुलिस ने इस बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक पिछले काफी समय से भट्टी और राणा के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े हुए थे।

पूछताछ और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद इस बारे में अधिकारिक रूप से खुलासा होने की उम्मीद है। जांच एजेंसियां इंटरनेट मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

भट्टी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सहयोग से भारत में युवाओं को लक्ष्य बनाकर साजिश करने का आरोपित है। उल्लेखनीय है कि पिछले छह माह में राजस्थान में भट्टी के नेटवर्क और संपर्क में रहने वाले आधा दर्जन युवाओं को गिरफ्तार गया है।