विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम के कन्नूर में दो स्टील बम विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:29 PM (IST)

कन्नूर जिले के कन्नवम में दो स्थानों पर स्टील बम विस्फोट हुए, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कन्नूर के कन्नवम में दो स्थानों पर स्टील बम विस्फोट हुए (सांकेतिक इमेज)

कन्नूर के कन्नवम में दो स्थानों पर स्टील बम विस्फोट हुए (सांकेतिक इमेज)

HighLights

  1. कन्नूर के कन्नवम में दो स्थानों पर स्टील बम विस्फोट हुए

  2. पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया

  3. बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक टीम घटनास्थल से नमूने जुटा रही

डिजिटल डेस्क, कन्नूर। केरलम के कन्नूर जिले के कन्नवम में दो स्थानों पर स्टील बमों में विस्फोट के बाद जांच शुरू कर दी गई है। ‘स्टील बम’ विस्फोटक होता है। इसे स्टील के डिब्बों या कंटेनर में बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री भरकर तैयार किया जाता है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि दोनों विस्फोट रविवार रात कन्नवम वन क्षेत्र कार्यालय के पास और निकटवर्ती इलाका चुंडायल में हुए। विस्फोटों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।

इन घटनाओं के पीछे किसका हाथ था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। कन्नवम पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)