केरल में ऑनर किलिंग के संदेह में पुलिस ने 2 लोगों को गिया गिरफ्तार
केरल में पलक्क़़ड जिले में 27 वषर्षीय युवक पर तेजधार वाले हथियारों से हमला कर उसकी हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस घटना पर आनर किलिंग का संदेह जताया है।
तिरअनंतपुरम ([एजेंसी)]। केरल में पलक्क़़ड जिले में 27 वषर्षीय युवक पर तेजधार वाले हथियारों से हमला कर उसकी हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस घटना पर आनर किलिंग का संदेह जताया है। मृत युवक ने ऊंची जाति की एक लडकी हरिता के साथ शादी की थी। इसके बाद उसे धमकी दी गई थी जिसे देखते हुए पुलिस कई लोगों की जांच में जुटी है।
पुलिस ने कहा कि मृत युवक अनीश अपने भाई अरण के साथ शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान हरिता के पिता प्रभुकुमार और उसके चाचा सुरेश ने उनपर हमला किया। बाद में अस्पताल ले जाते समय अनीश की मौत हो गई।
सूत्रों ने कहा कि तीन महीने पहले अनीश ने हरिता के साथ शादी की थी। हरिता ऊंची जाति से आती है। स्कूल के दिनों में ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बने थे। ल़़डकी का परिवार इसे पसंद नहीं करता था। पुलिस ने कहा कि वे लोग इस बात को सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि यह आनर किलिंग तो नहीं है।