विदेश मंत्रालय के दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, अब विभाग ने दिया स्पष्टीकरण
विदेश मंत्रालय में जो कर्मचारियों की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में तेजी से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब विदेश मंत्रालय के दो कर्मचारियों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की बात सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों को क्वॉरेंटाइन भी किया गया है। इन सबसे बीच विदेश मंत्रालय द्वारा बयान जारी किया गया है जिसमें मंत्रालय की तरफ से दिए गए बयान के अनुसार, मंत्रालय अपने कर्मचारियों और सलाहकोरों के बीच कोरोना वायरस सरकार द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत मामलों को संभालने में सक्रिय रहा है।
खबरों के अनुसार, जिन दो लोगों को कोरोना हुआ है, उसमें से एक मंत्रालय के कानून विभाग में काम करता है और दूसरा सेंट्रल यूरोप डिवीजन में सलाहकार के रूप में काम करते हैं। दोनों इस सप्ताह के शुरुआत में पॉजिटिव पाए गए थे। गौरतलब है कि दोनों मामने सामने आने के तुरंत बाद कानून विभाग और सेंट्रल यूरोप डिवीजन में सेनिटाइजेशन का काम भी कराया गया। साथ ही बाकी कर्मचारियों का आदेश दिया गया है कि वह खुद को सेल्फ क्वारेंटाइन में रखें।
जानकारी के लिए बता दें कि देश में तेजी से कोरोना वायरस का मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार देश में इस वक्त कोरोना वायरस के डेढ लाख मामले हैं। फिलहाल, 86422 कोरोना वायरस के एक्टिव केस है। कुल मामलों में से अब तक 82369 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं वायरस की वजह से अब तक 4971 संक्रमित लोग अपनी जान गंवा चुके है। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधी को चौथी बार बढ़ाया था। फिलहाल, इसकी अवधी 31 मई को समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार पांचवी बार लॉकडाउन की अवधी को बढ़ाएगी। हालांकि, इस बार पहले लॉकडाउन की तरह कुछ रियायतें दी जाएंगी।