विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डच जहाज के चालक दल में शामिल दो भारतीय भी हंटावायरस से संक्रमित, ICMR ने कहा- अभी कोई खतरा नहीं

Published: Fri, 08 May 2026 06:52 PM (IST)

डच जहाज एमवी होंडियस पर हंटावायरस से संक्रमित पांच लोगों में दो भारतीय चालक दल सदस्य भी शामिल हैं, जिनमें ...और पढ़ें

डच जहाज के चालक दल में शामिल दो भारतीय भी हंटावायरस से संक्रमित (फाइल फोटो)

डच जहाज के चालक दल में शामिल दो भारतीय भी हंटावायरस से संक्रमित (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डच जहाज एमवी होंडियस के चालक दल सदस्यों में शामिल दो भारतीयों के भी हंटावायरस से संक्रमित होने की सूचना है। जहाज पर अब तक पांच मामलों की पुष्टि हुई है और तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि यह प्रकोप किसी महामारी की शुरुआत नहीं है। हालांकि और भी संक्रमण सामने आ सकते हैं, लेकिन आम लोगों के स्वास्थ्य पर इसका व्यापक जोखिम बहुत कम है।

कहां से यात्रा की हुई थी शुरुआत?

ओशनवाइड एक्सपीडिशंस द्वारा संचालित यह लग्जरी क्रूज शिप एक अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया से अपनी यात्रा पर निकला और इसके 10 मई को स्पेन के कैनरी आइलैंड्स पहुंचने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में इस क्रूज पर 28 देशों के 150 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे, लेकिन 24 अप्रैल को दर्जनों लोग सेंट हेलेना द्वीप पर उतर गए।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज पर सवार 28 देशों के लोगों में 38 फिलीपींस से, 31 ब्रिटेन से, 23 अमेरिका से, 16 नीदरलैंड्स से, 14 स्पेन से, नौ जर्मनी से, छह कनाडा से और दो क्रू सदस्य भारत से थे।

भारत को तत्काल कोई खतरा नहीं

शिप पर हंटावायरस से कथित तौर पर संक्रमित दो भारतीय नागरिकों को लेकर चिंताओं के बीच आइसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी के डायरेक्टर डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि ये मामले अलग-थलग प्रतीत हो रहे हैं और भारत के लिए अभी कोई तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा नहीं है।

कुमार ने कहा कि अभी तक कम्युनिटी स्प्रेड का कोई सबूत नहीं है। कुमार ने जोर देकर कहा कि कोविड-19 के विपरीत, हंटावायरस लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता है।

नासिक TCS केस की आरोपी निदा खान को तीन दिन की पुलिस हिरासत, इन-कैमरा सुनवाई में कोर्ट का बड़ा फैसला