Move to Jagran APP

तकनीकी खराबी के चलते आधे रास्ते से लौटे गोएयर के दो विमान

कार्गो एरिया में गलत अलार्म बजने से तकनीकी दिक्कत पैदा हुई थी। कंपनी ने इस दौरान यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 11:15 PM (IST)
तकनीकी खराबी के चलते आधे रास्ते से लौटे गोएयर के दो विमान
तकनीकी खराबी के चलते आधे रास्ते से लौटे गोएयर के दो विमान

मुंबई, प्रेट्र। विमान सेवाओं में गड़बड़ी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को भी उड़ान के दौरान गोएयर के दो विमानों में तकनीकी खराबी देखने को मिली। इसके चलते दोनों विमानों को आधे रास्ते से लौटना पड़ा। इनमें से एक विमान ने दिल्ली से माले के लिए उड़ान भरी थी, जबकि दूसरा गोवा से दिल्ली के लिए उड़ा था।

loksabha election banner

एक ने माले के लिए भरी थी उड़ान, बीच रास्ते से दिल्ली लौटा

विमानन कंपनी गोएयर ने रविवार को एक बयान जारी कर उपरोक्त जानकारी दी। उसके अनुसार, 'दिल्ली से माले के लिए रवाना गोएयर फ्लाइट संख्या जी8 174 में बीच रास्ते तकनीकी दिक्कत आ गई। इसके चलते पायलट ने उसे दिल्ली वापस लाने का निर्णय लिया। लैंडिंग के बाद विमान में आई गड़बड़ी की पहचान कर दिक्कत दूर कर दी गई। उक्त विमान अभी सेवा में है।'

दिल्ली आ रही दूसरी फ्लाइट भी गोवा वापस गई

हालांकि कंपनी ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि दोनों विमानों में कुल कितने यात्री सवार थे। इसी प्रकार कंपनी ने दूसरे विमान में आई खराबी के बारे में भी जानकारी दी है। अलग से बयान जारी कर गोएयर ने बताया, 'दिल्ली के लिए उड़ान भरे विमान को भी तकनीकी खराबी के चलते करीब आधे रास्ते से गोवा वापस लौटाने के लिए विवश होना पड़ा।

फ्लाइट संख्या जी8 285 के कार्गो एरिया में गलत अलार्म बजने से तकनीकी दिक्कत पैदा हुई थी।' कंपनी ने इस दौरान यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.