Move to Jagran APP

12 वर्ष की हुई ये 'चिड़िया', जानिये अब तक के इसके रिकॉर्ड के बारे में

21 मार्च 2006 को चार लोगों ने इसकी स्थापना करके ऑनलाइन संवाद अदायगी में क्रांति ला दी। इस साइट ने लोगों को अपनी बात 140 अक्षरों में समेटने की कला सिखाई।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 11:13 AM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 02:43 PM (IST)
12 वर्ष की हुई ये 'चिड़िया', जानिये अब तक के इसके रिकॉर्ड के बारे में
12 वर्ष की हुई ये 'चिड़िया', जानिये अब तक के इसके रिकॉर्ड के बारे में

नई दिल्ली (जेएनएन)। दुनिया की सबसे लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर आज अपनी स्थापना के 12 वर्ष पूरे कर रही है। 21 मार्च 2006 को चार लोगों ने इसकी स्थापना करके ऑनलाइन संवाद अदायगी में क्रांति ला दी। इस साइट ने लोगों को अपनी बात 140 अक्षरों में समेटने की कला सिखाई। इतने वर्षों में और भी सोशल नेटवर्किंग साइट समाने आईं, लेकिन ट्विटर की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। खासतौर पर दुनिया के नामचीन लोग इसी के जरिए अपनी बात सबके सामने रखते हैं।

loksabha election banner

स्थापना

जैक डॉर्सी, नोह ग्लास, बिज स्टोन और इवान विलियम्स ने इसकी स्थापना की। 15 जुलाई, 2006 को आधिकारिक रूप से लांच हुआ। मुख्यालय अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को में है। इसके लोगो में मौजूद चिड़िया का नाम लैरी है। अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी लैरी बर्ड पर इसे नाम दिया गया।

चिड़िया की चहचहाहट

शुरुआत में इसके कई नाम सोचे गए लेकिन चारों संस्थापकों की सहमति किसी पर नहीं बनी। फिर उन्हें ट्विटर शब्द मिला। इसका मतलब था चिड़िया की चहचहाहट। दूसरा मतलब था सूचनाओं की बौछार।

मील के पत्थर

22 मार्च 2006 : ट्विटर के सह- संस्थापक जैक डॉर्सी ने सबसे पहला ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘जस्ट सेटिंग अप माई ट्विटर’।

15 जुलाई: आधिकारिक शुरुआत।

मार्च 13 2008 : लाख यूजर्स जुड़े।

अप्रैल 2009 : यूजर्स की संख्या 60 लाख पहुंची।

25 जून: माइकल जैक्सन की मृत्यु के दिन 456 ट्वीट प्रति सेकंड किए गए जो उस समय रिकॉर्ड थे।

जनवरी 2010 : अंतरिक्ष से पहला ट्वीट

अप्रैल: 10.5 करोड़ यूजर्स

जून: 6.5 करोड़ ट्वीट रोजाना।

मार्च 2011 : 14 करोड़ ट्वीट रोजाना

सितंबर: 20 करोड़ यूजर्स।

21 मार्च 2012 : 14 करोड़ यूजर्स, 34 करोड़ ट्वीट रोजाना।

3 अगस्त 2013 : 1,43,199 ट्वीट प्रति सेकंड का नया रिकॉर्ड।

अप्रैल 2015 : 30 करोड़ यूजर्स।

सितंबर 2016 : 140 अक्षरों की सीमा खत्म की गई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.