दुनिया भर के Twitter अकाउंट हुए डाउन, भारत और जापान के लोग हो रहे ज्यादा प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिक उपयोगकर्ताओं के एक समय में आजाने के कारण ट्विटर साइट डाउन पड़ गई है।
By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 09:34 PM (IST)
नई दिल्ली, एजेंसी। अगर आप आज रात 8 बजे से ट्विटर पर समस्याओं का सामना कर रहे थे, तो आप अकेले नहीं थे। दुनिया भर के लोगों के अकांउट प्रभावित हो गए थे। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिक उपयोगकर्ताओं के एक समय में आजाने के कारण यह साइट डाउन पड़ गई थी। हालांकि, समाचार लिखते समय तक यह साइट एक बार फिर सुचारू रूप से चालू हो गई है, लेकिन लगभग घंटे भर तक साइट के बंद रहने का क्या कारण था इसका कोई आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, दुनिया भर के ट्विटर अकाउंट पर तो इसका असर पड़ा ही, लेकिन भारत और जापान के लोगों पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ा। बता दें कि ट्विटर डाउन होने के बाद अगर कोई यूजर ट्वीट करने या ट्वीट को देखने की कोशिश कर रहा था तो उन्हें 'Something Went Wrong' और Try Again लिखा हुआ दिख आ रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें