विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉलेज छात्रा को लिफ्ट देकर किया यौन उत्पीड़न, तमिलनाडु में TVK नेता गिरफ्तार

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:43 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 03:44 PM (IST)

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में अभिनेता विजय की पार्टी TVK के एक पदाधिकारी क्रिस्टोफर को कॉलेज छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

टीवीके की केंद्रीय जिला कार्यकारी समिति का सदस्य क्रिस्टोफर गिरफ्तार (तस्वीर- सोशल मीडिया)

टीवीके की केंद्रीय जिला कार्यकारी समिति का सदस्य क्रिस्टोफर गिरफ्तार (तस्वीर- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. TVK पदाधिकारी क्रिस्टोफर यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार।

  2. कॉलेज छात्रा को लिफ्ट देकर की हरकत।

  3. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के एक पदाधिकारी को कॉलेज की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान क्रिस्टोफर के रूप में हुई है, जो थुकालाई के पास मरुंधुकोट्टाई का रहने वाला है और टीवीके की केंद्रीय जिला कार्यकारी समिति का सदस्य है।

क्या है पूरी घटना?

बता दें कि पीड़िता कुलसेकरम की रहने वाली एक निजी कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह रोजाना कॉलेज जाने के लिए अपने एक साथी के साथ यात्रा करती थी, जो खुद भी टीवीके का सदस्य है। घटना वाले दिन कॉलेज के बाद जब दोनों छात्राएं बारिश में बस का इंतजार कर रही थीं, तब क्रिस्टोफर ने अपनी कार रोकी और उन्हें यह कहकर लिफ्ट दी कि वह उसी रास्ते से जा रहा है।

रास्ते में दिया घिनौनी हरकत को अंजाम

आरोपी ने पहले दूसरे छात्र को उसके घर (मूलाचल) पर छोड़ा। इसके बाद, कुलसेकरम जा रही पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ने का झांसा देकर कार आगे बढ़ाई। छात्रा का आरोप है कि रास्ते में क्रिस्टोफर ने सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी और उसके साथ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न किया।

भाग निकला आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, जब छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए उसका विरोध किया और कार से बाहर निकलकर भागने की कोशिश की, तो आरोपी घबरा गया। इसके बाद उसने पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ा और मौके से फरार हो गया।

घर पहुंचने के बाद डमी सहमी छात्रा ने पूरी आपबीती अपने माता-पिता और कॉलेज के दोस्त को बताई। इसके बाद सभी ने मिलकर थुकालाई पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और आखिरकार गुरुवार को आरोपी क्रिस्टोफर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।