विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरुण गो‍विल के वायरल वीडियो का सच आया सामने, गलत निकले 'राम' पर लगे आरोप; पढ़ि‍ए ये रिपोर्ट

Published: Mon, 15 Apr 2024 04:39 PM (IST)

Arun Govil देश में लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह और ग‍ल‍त जानकारी फैलाने वाले यूजर्स भी सक्रि‍य ...और पढ़ें

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल का वायरल वीडियो फैक्‍ट चेक में गलत निकला।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल का वायरल वीडियो फैक्‍ट चेक में गलत निकला।

HighLights

  1. मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी हैं अरुण गोविल
  2. अरुण गोविल को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया

डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी दल सक्रियता से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। वहीं, पहले चरण की मतदान तारीख भी नजदीक है।

इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाह और ग‍ल‍त जानकारी फैलाने वाले यूजर्स भी सक्रि‍य हैं। ऐसे में चुनावी माहौल में कई उम्‍मीदवारों के फोटो, वीडियो और पुराने बयान काट-छांट कर वायरल किए जा रहे हैं।

पूर्व में और हाल ही में फिर से ऐसी चीजें बॉलीवुड अभि‍नेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी के साथ हुई जिसमें उनकी तस्‍वीरों को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा था।

वहीं, अब भाजपा के मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्‍याशी अरुण गोविल को भी सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया है। 

दरअसल, अरुण गोविल भी वंंचित भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भोजन करने पहुंचे थे, लेकिन अब उनके इस दौरे का अधूरा वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

मालूम हो कि गोविल रामायण सीरियल में राम का किरदार न‍िभाने से प्रसिद्ध हुए। कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में रामायण के पुन: प्रसारण के बाद वे नई पीढ़ी में भी ख्‍याति प्राप्‍त कर चुके हैं।

गलत दावे के साथ फेसबुक पर शेयर की गई पोस्‍ट 

वीड‍ियो में अरुण गोव‍िल कार्यकर्ताओं के साथ भोजन के लिए बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, अधूरे वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर कर कुछ फेसबुक यूजर्स दावा कर रहे हैं कि भाजपा उम्‍मीदवार ने वचिंत कार्यकर्ता के घर पर भोजन नहीं किया।

वहीं, पूरा वीडियो देखकर पता चलता है कि अरुण गोविल ने बूथ अध्यक्ष के घर पर खाना खाया था। सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो साझा कर गलत दावा किया जा रहा है।

अरुण गोविल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी संबंधित वीडियो देखा जा सकता है। इसे भी 13 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। वीडियो में अरुण गोविल को भाजपा कार्यकर्ता के घर खाना खाते हुए देखा जा सकता है।

दैनिक जागरण के 14 अप्रैल के मेरठ संस्करण में भी यह खबर छपी है। जिसमें लिखा है, “भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल 13 अप्रैल की सुबह भगवतपुरा मोहल्ले में नीतू जाटव के घर पहुंचे और वहां भोजना किया।

वहीं, कांग्रेस के दलित के घर भोजन नहीं करने के आरोपों पर अरुण गोविल ने कहा है कि यह कांग्रेस की गलत राजनीति है। उन्होंने दलित परिवार के घर पर भोजन किया था। जितना वह खा सकते थे, उतना खाया। उसके बाद प्लेट में बचे भोजन के सामने सम्मान के साथ प्रणाम कर लिया।

इस बारे में जब मेरठ में महानगर भाजपा संयोजक कमल दत्त से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा,

मैं भी कार्यक्रम में मौजूद था। अरुण गोविल ने भाजपा कार्यकर्ता के यहां भोजन किया था। विपक्षी दल झूठ फैला रहा है।

जागरण की फैक्‍ट चेक टीम विश्‍वास न्‍यूज ने पाया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने दलित भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भोजन किया था। अत: उनका वंचित के घर भोजन न करने  को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

पूरी कॉपी यहां पढ़िए: