विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप के बेटों के निवेश वाली कंपनी का पाक सेना के साथ बड़ी डील, ड्रोन सप्लाई का मिला ऑर्डर

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:10 PM (IST)

अमेरिकी ड्रोन कंपनी पावरस ने पाकिस्तानी सेना के साथ ड्रोन आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, ...और पढ़ें

ट्रंप के बेटों के निवेश वाली अमेरिकी कंपनी का पाक सेना के साथ बड़ी डील (शहबाज शरीब और डोनल्ड ट्रंप- फाइल फोटो- रॉयटर्स)

ट्रंप के बेटों के निवेश वाली अमेरिकी कंपनी का पाक सेना के साथ बड़ी डील (शहबाज शरीब और डोनल्ड ट्रंप- फाइल फोटो- रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जेएनएन, नई दिल्ली। अमेरिकी ड्रोन कंपनी पावरस ने पाकिस्तानी सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें ड्रोन से जुड़ा शुरुआती आर्डर भी शामिल है। कंपनी के को-फाउंडर ब्रेट वेलिकोविच ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वेलिकोविच ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि यह डील 'अनमैन्ड एरियल सिस्टम' (बिना पायलट वाले हवाई सिस्टम) की श्रेणी में आती है।

उन्होंने आर्डर की कीमत बताने से भी इन्कार कर दिया। इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर और शुरुआती आर्डर के बारे में पहले कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

पावरस, जो मिलिट्री और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए एरियल और मैरीटाइम ड्रोन बनाती है, 'आरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स' नाम की एक पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी के साथ विलय करने वाली है।

इस कंपनी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो बेटों का समर्थन हासिल है। दोनों कंपनियों ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यह विलय अक्टूबर की शुरुआत में पूरा हो जाएगा।

अमेरिकी रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, ट्रंप के बेटों, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप की अमेरिकन वेंचर्स नाम के इन्वेस्टमेंट फंड के जरिए 'आरियस' में हिस्सेदारी है।

रेगुलेटरी फाइलिंग से पता चलता है कि मर्जर के बाद अमेरिकन वेंचर्स की संयुक्त कंपनी में 9.9 प्रतिशत की लाभकारी हिस्सेदारी होने की उम्मीद है।