Move to Jagran APP

ट्रकों की हड़ताल शुरू, जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ने की आशंका

ट्रकों की हड़ताल के चलते खाने और पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 12:15 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 12:15 AM (IST)
ट्रकों की हड़ताल शुरू, जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ने की आशंका
ट्रकों की हड़ताल शुरू, जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ने की आशंका
नई दिल्‍ली, जेएनएन।कई मांगों को लेकर ट्रक ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों ने शु्क्रवार से अनिश्च‍ितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रक और बस ऑपरेटर्स संगठन (एआईएमटीसी) से जुड़े तकरीबन 90 लाख ट्रक और 50 लाख बस हड़ताल पर चले गए हैं। सड़क और परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी और वित्‍त मंत्री पीयूष गोयल से ट्रांसपोटर्स की बातचीत असफल रही है। ट्रकों की हड़ताल के चलते खाने और पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। ट्रकों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से रोजमर्रा के जरूरत की चीजों की कमी हो सकती है।

क्या है इनकी मांग

loksabha election banner

ट्रक ऑपरेटर और ट्रांसपोर्टर लगातार डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार से अपील कर रहे हैं। उनकी मांग है कि डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, ताकि उन्हें इसकी बढ़ती कीमतों से राहत मिल सके। इसके अलावा उनका तर्क है कि डीजल के दाम रोज बदलने से उन्हें किराया तय करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.