विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाकिर नाइक की बढ़ी मुश्किलें, आइआरएफ के खाते सील हुए

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 07:12 PM (IST)

नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने बैंकों को निर्देश देकर नाइक और उसके संगठन के सभी बैंक खाते सीज करने को कहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र । विवादास्पद प्रचारक जाकिर नाइक और आतंकवाद निरोधक कानून के तहत प्रतिबंधित उसका संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आइआरएफ) की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने बैंकों को निर्देश देकर नाइक और उसके संगठन के सभी बैंक खाते सीज करने को कहा है।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि नाइक और उसके संगठन आइआरएफ के खाते मौजूद हैं, उन सभी को सील करने को कहा गया है। अगले आदेश तक यह सभी खाते तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिए गए हैं। ताकि आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोपी जाकिर नाइक की आर्थिक रूप से कमर टूट जाए।

एनआइए ने नाइक और उसके संगठन आइआरएफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संस्था के एक अज्ञात अधिकारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इन पर आइपीसी की धारा 153-ए (दो समूहों के बीच धर्म के आधार पर नफरत बढ़ाने और सामाजिक समरसता तोड़ने पर) लगाई गई है। इसके चलते पिछले तीन दिनों में नाइक और आइआरएफ से जुड़े बीस परिसरों में छापे मारे गए हैं।