Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिपुरा में नहीं थम रही दरिंदगी, अब पांचवीं की छात्रा का अपहरण; आरोपी ने दुष्कर्म के बाद घर के पास छोड़ा

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 10:51 AM (IST)

    पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में हैवानियत की वारदात थमती नहीं दिख रही हैं। शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद शनिवार को एक नाबलिग के साथ भी द ...और पढ़ें

    Hero Image
    त्रिपुरा में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

    डिजिटल डेस्क, अगरतला। त्रिपुरा में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्जकर लिया है। स्कूल से लौटते वक्त बच्ची का अपहरण करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मामला दक्षिण त्रिपुरा जिले का है। बेलोनिया पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद किया निकाह फिर दे दिया तीन तलाक, पुल‍िस ने दर्ज कि‍या केस

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल से बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर वह नहीं मिली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बाद में उसी इलाके का एक 22 वर्षीय युवक पीड़िता को घर के पास छोड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

    उत्तरी त्रिपुरा जिले में सामूहिक दुष्कर्म

    बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को उत्तरी त्रिपुरा जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता नाबालिग है। स्थानीय लोगों ने उसे सड़क पर बेहोश पाया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों को दबोचा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुकान जाते वक्त नाबालिग का अपहरण किया गया था। जंगल में ले जाकर आरोपियों ने उसका यौन शोषण किया था।

    यह भी पढ़ें: फतेहपुर में कोचिंग गई 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका; पांच माह की थी गर्भवती