Move to Jagran APP

त्रिपुरा: सरकारी नौकर‍ियों में महिलाओं को आरक्षण देगी भाजपा सरकार

त्रिपुरा की भाजपा सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। जिनमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण सुनिश्चित करना काफी अहम है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 08:37 AM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 11:00 AM (IST)
त्रिपुरा: सरकारी नौकर‍ियों में महिलाओं को आरक्षण देगी भाजपा सरकार
त्रिपुरा: सरकारी नौकर‍ियों में महिलाओं को आरक्षण देगी भाजपा सरकार

अगरतला (एएनआइ)।  त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए नई भर्ती नीति का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री बिप्लब देव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। शिक्षा और कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि सरकार की यह नीति नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करेगी।

loksabha election banner

शिक्षा और कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि उन्होंने मौजूदा भर्ती नीति को रद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्तियों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से इस नीति का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने और शासन का हिस्सा बनाने में कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए।

रतन लाल ने आगे कहा कि उन्होंने चुनाव में जनता से सरकारी भर्ती के लिए नई और पारदर्शी नीति का वादा किया था। उन्होंने कहा कि इसीलिए मौजूदा सरकार ने पुरानी भर्ती नीति को रद कर नई भर्ती नीति को अपना लिया है।

पुलिस में भी होगी 10 फीसद सीट रिजर्व

कृषि और परिवहन मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय ने कहा कि सरकार की यह नीति पुलिस विभाग पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि पुलिस फोर्स में हर स्तर पर कम से कम 10 फीसद महिलाएं तो भर्ती होनी ही चाहिएं। इसीलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि पुलिस फोर्स में हर स्तर पर महिलाओं के लिए 10 फीसद सीट आरक्षित की जाएं।

इसके अलावा सरकार ने न्यायिक अधिकारियों के वेतन और भत्ते बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। सरकार का यह फैसला जनवरी 2016 से लागू माना जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.