Tripura Crime: 'दो बेटों ने मिलकर मां को पेड़ से लटकाया और...,' पुलिस ने बताई वारदात की पूरी कहानी
पश्चिमी त्रिपुरा में एक 62 वर्षीय महिला को उसके दो बेटों ने पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जला दिया। यह घटना चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमारबाड़ी में श ...और पढ़ें

पीटीआई, अगरतला। त्रिपुरा में एक बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। पश्चिमी त्रिपुरा में एक 62 वर्षीय महिला को उसके दो बेटों ने पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जला दिया। पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक विवाद की वजह से दोनों बेटों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
यह घटना चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमारबाड़ी में शनिवार रात को हुई। करीब डेढ़ साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थी। उसका दूसरा बेटा अगरतला में रहता था।
पुलिस ने क्या दी जानकारी ?
जिरानिया के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "एक महिला को आग लगाने की सूचना मिलने के बाद, पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और एक पेड़ से बंधा जला हुआ शव बरामद किया। हम शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए।"
कमल कृष्ण कोलोई ने आगे जानकारी दी कि मामले में कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। इस घटना के पीछे पारीवारिक विवाद एक वजह हो सकती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।