Move to Jagran APP

Obscene Video: त्रिपुरा विधानसभा में अश्लील वीडियो देख रहे थे भाजपा विधायक, विपक्षी नेताओं ने की कड़ी आलोचना

भाजपा त्रिपुरा के प्रदेशाध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी जल्द ही उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगेगी। दरअसल जदब लाल देबनाथ की कड़ी आलोचना हो रही है और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। (फोटो ट्विटर)

By AgencyEdited By: Anurag GuptaPublished: Thu, 30 Mar 2023 11:12 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 11:12 PM (IST)
Obscene Video: त्रिपुरा विधानसभा में अश्लील वीडियो देख रहे थे भाजपा विधायक, विपक्षी नेताओं ने की कड़ी आलोचना
त्रिपुरा विधानसभा में अश्लील वीडियो देख रहे थे भाजपा विधायक, विपक्षी नेताओं ने की कड़ी आलोचना

अगरतला, एजेंसी। त्रिपुरा में भाजपा के विधायक जदब लाल देबनाथ का विधानसभा सत्र के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा विधायक अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा विधायक को नोटिस जारी करेगी पार्टी

भाजपा त्रिपुरा के प्रदेशाध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने एजेंसी को बताया कि पार्टी जल्द ही उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगेगी। दरअसल, जदब लाल देबनाथ की कड़ी आलोचना हो रही है और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

नवगठित त्रिपुरा विधानसभा का पहला तीन दिवसीय सत्र 24 मार्च और 27-28 मार्च को आयोजित किया गया था।

विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा ने भाजपा विधायक की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सभी विधायक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और उनके कृत्यों से दूसरों, विशेषकर युवा पीढ़ियों के लिए एक बुरी मिसाल नहीं बननी चाहिए। देबबर्मा ने विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

भाजपा विधायक ने सदन में देखा अश्लील वीडियो

माकपा और कांग्रेस ने भी जदब लाल देबनाथ की आलोचना की और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, कांग्रेस नेता बिरजीत सिन्हा ने कहा कि विधानसभा के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। हम सभी को सदन की कार्यवाही और कामकाज पर ध्यान देना चाहिए, इसके बावजूद जदब लाल देबनाथ ने सदन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला अश्लील वीडियो देखा।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में थोड़ी सी भी नैतिकता है, तो उसे जदब लाल देबनाथ के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा की त्रिपुरा इकाई के सचिव हैं जदब लाल देबनाथ

जदब लाल देबनाथ ने कहा कि मैं विधानसभा अध्यक्ष और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से बात करूंगा और फिर मैं अगला कदम उठाऊंगा। जदब लाल देबनाथ 16 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार उत्तरी त्रिपुरा में बागबासा सीट से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। 55 वर्षीय नेता भाजपा की त्रिपुरा राज्य इकाई के सचिव भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.