Move to Jagran APP

अंडमान : हेवलॉक में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित पोर्टब्‍लेयर पहुंचाया गया

अंडमान में खराब मौसम के कारण हेवलॉक में फंसे पर्यटकों को भारतीय वायुसेना व नौसेना ने सुरक्षित निकालकर पोर्टब्‍लेयर पहुंचा दिया है।

By Monika minalEdited By: Published: Sat, 10 Dec 2016 11:54 AM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2016 12:20 PM (IST)
अंडमान : हेवलॉक में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित पोर्टब्‍लेयर पहुंचाया गया

पोर्टब्लेयर (एएनआई)। अंडमान निकोबार के हेवलॉक आइलैंड में खराब मौसम के कारण 5 दिसंबर से फंसे सैलानियों को सुरक्षित निकालने में भारतीय वायुसेना व नौसेना की टीम कामयाब रही। अब तक वहां से 2037 सैलानियों को सुरक्षित निकाल कर पोर्टब्लेयर लाया गया है।

loksabha election banner

हेवलॉक द्वीप पर भारी बारिश के कारण कई सैलानी फंसे थे, जिनमें विदेशी पर्यटक भी थे। पर्यटकों को सुरक्षित पोर्ट ब्लेयर लाया गया है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘वरदाह’ के कारण अंडमान के हेवलॉक आइलैंड में मौसम काफी खराब था और इसलिए वहां फंसे पर्यटकों तक राहत कार्य नहीं पहुंच पा रहा था। मौसम सुधरने के बाद पोर्ट ब्लेयर पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए समुचित और पर्याप्त व्यवस्था के साथ नौसेना व वायुसेना की टीम हेवलॉक पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह मौसम साफ होते ही नौसेना, तटरक्षक और वायुसेना समेत प्रदेश प्रशासन ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। सात जहाजों और छह हेलीकॉप्टर की मदद से पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर लाया गया। बचाव कार्य में लगाए गए छह हेलीकॉप्टरों में तीन वायु सेना के एमआइ-17वी-5 परिवहन हेलीकॉप्टर और तीन केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के पवन हंस हेलीकॉप्टर शामिल थे। जबकि सात नौसेना के जहाज थे।

अंडमान-निकोबार के उप-राज्यपाल जगदीश मुखी ने बताया कि तूफानी मौसम की वजह से जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। बता दें कि पोर्ट ब्लेयर से 40 किलोमीटर दूर स्थित हेवलॉक और नील द्वीप अंडमान के दो लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं।

अंडमान में फंसे पर्यटक सुरक्षित,शाम तक मौसम सुधरने का अनुमान : जगदीश मुखी

खराब मौसम बना आफत, अंडमान में फंसे पर्यटकों को बचाने का काम रुका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.