Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tourism Budget 2024: टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बजट में मास्टर प्लान का एलान, इन दो राज्यों में केंद्र का विशेष ध्यान

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 09:20 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने इस बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की बात कही है। सरकार का जोर बिहार और उड़ीसा के पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने पर ज्यादा है। पिछले बजट में पर्यटन मंत्रालय का बजट 1692.10 करोड़ था जो इस बजट में बढ़ा कर 2479.62 करोड़ कर दिया गया है।

    Hero Image
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करती हुईं। फोटो-एएनआई

    माला दीक्षित, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री का मानना है कि भारत में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। वह हमेशा लोगों को विदेशों के बजाए भारतीय पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित भी करते रहते हैं।

    इस बजट में सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के प्रयासों की बात की है। हालांकि, सरकार का जोर बिहार और उड़ीसा के पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने पर ज्यादा है, लेकिन देश के भीतर घरेलू क्रूज संचालन करने वाली विदेशी शिपिंग कंपनियों के लिए सरल कर व्यवस्था का भी प्रस्ताव किया गया है, जिससे क्रूज पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वित्त मंत्री ने पर्यटन को लेकर क्या कहा?

    मंगलवार को वित्त मंत्री ने बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किये जाने वाले उपायों और प्रस्तावों को पेश किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन हमेशा से हमारी सभ्यता का हिस्सा रहा है और वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के हमारे प्रयास रोजगार सृजन के साथ निवेश को प्रेरित करेंगे। साथ ही अन्य क्षेत्रों के लिए आर्थिक अवसर भी खुलेंगे।

    बिहार और ओडिशा पर है विशेष ध्यान

    बजट में बिहार में गया के विष्णुपद मंदिर और बोधगया मंदिरों का कॉरिडोर बनाने और राजगीर के हिन्दू, बौद्ध, जैन मंदिरों व नालंदा विश्वविद्यालय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ ही ओडिशा के दर्शनीय सौंदर्य, मंदिर, स्मारक, शिल्प, वन्य जीव अभ्यारण्य, प्राकृतिक भू-दृश्यों और प्राचीन समुद्री तट को श्रेष्ठ पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित और विकसित करने की बात कही गई है। सरकार उन स्थलों के विकास में सहायता प्रदान करेगी।

    क्रूज पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    आजकल पर्यटन का एक नया रूप क्रूज पर्यटन का चलन बढ़ रहा है। भारत में क्रूज पर्यटन की संभावनाओं को समझते हुए रोजगार का सृजन करने वाले इस उद्योग को प्रोत्साहित करने की बात भी बजट में कही गई है। क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश में घरेलू क्रूज का संचालन करने वाली विदेशी शिपिंग कंपनियों के लिए सरल कर व्यवस्था का प्रस्ताव किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे क्रूज पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार का सृजन होगा।

    पर्यटन मंत्रालय का बढ़ा बजट

    सरकार पर्यटन को किस हद तक महत्व दे रही है इसका पता पर्यटन मंत्रालय के बजट को देखने से भी चलता है। पिछले बजट में पर्यटन मंत्रालय का बजट 1692.10 करोड़ था जो इस बजट में बढ़ा कर 2479.62 करोड़ कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ेंः

    Defence Budget 2024: रक्षा क्षेत्र को करीब 6.22 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन, पढ़ें BRO और DRDO को कितना मिला?

    Budget 2024: चार एक्सप्रेस-वे की सौगात, गया में विकसित होगा औद्योगिक केंद्र; बजट में बिहार को क्या-क्या मिला?

    comedy show banner
    comedy show banner