Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः सुबह 9 बजे तक राष्ट्रीय स्तर की पांच बड़ी खबरें

सुबह 9 बजे तक राष्ट्रीय स्तर की पांच बड़ी खबरें। विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Fri, 08 Dec 2017 08:47 AM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2017 08:51 AM (IST)
न्यूज बुलेटिनः सुबह 9 बजे तक राष्ट्रीय स्तर की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः सुबह 9 बजे तक राष्ट्रीय स्तर की पांच बड़ी खबरें

1-अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, दो किशोरों की मौत
लॉस एंजिलिस, एएफपी।
अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी राज्य न्यू मैक्सिको के एक हाई स्कूल में गुरुवार को हुई गोलीबारी में दो किशोरों की मौत हो गई है। हालांकि हमलावर भी मारा गया है। न्यू मैक्सिको राज्य की पुलिस ने बताया कि यह हमला एजटेक हाई स्कूल पर हुआ। पुलिस अधिकारी स्कूल की सुरक्षा जांच कर रहे हैं। इस वारदात में कोई और व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। साथ ही मारे गए किशोरों के परिवारों को घटना की सूचना दे दी गई है। स्कूल को भी खाली करा लिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

loksabha election banner


2- अय्यर का निलंबन कांग्रेस की राजनीतिक साजिश का हिस्सा: जेटली
नई दिल्ली, प्रेट्र।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि मणिशंकर अय्यर का निलंबन कांग्रेस की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह सच को पहचाने। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ पहले मणिशंकर अय्यर की जातिगत टिप्पणी, फिर पार्टी की रटी रटाई माफी और साजिश के तहत उनका निलंबन, लोगों को सारे खेल को समझना चाहिए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

3- वासेनर का सदस्य बना भारत, मजबूत होगा एनएसजी का दावा
नई दिल्ली, प्रेट्र।
क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा तथा उत्कृष्ट निर्यात नियंत्रण व्यवस्था देखने वाली संस्था वासेनर अरेंजमेंट (डब्लूए) ने गुरुवार को भारत को अपना नया सदस्य बना लिया है। भारत के वासेनर अरेंजमेंट का 42वां सदस्य बनने से अप्रसार क्षेत्र में देश का कद बढ़ने के साथ महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के शामिल किए जाने का दावा मजबूत होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें


4- शादी से महिला का स्वत: धर्म नहीं बदल जाता: सुप्रीम कोर्ट
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली।
विशेष विवाह अधिनियम के तहत दूसरे धर्म के पुरुष से शादी करने पर महिला का स्वत: पति के धर्म में परिवर्तन नहीं हो जाता। शादी के बाद भी महिला की व्यक्तिगत पहचान और धर्म बना रहता है जबतक कि वह स्वयं अपना धर्म परिर्वतन न कर ले। ये टिप्पणी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने हिन्दू पुरुष से शादी करने वाली पारसी महिला के स्वत: धर्म परिवर्तन के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई करते हुए की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

5- अनुष्का के पिता ने पड़ोसियों को दिया विराट-अनुष्का की शादी का निमंत्रण
मिड-डे, मुंबई।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अगले हफ्ते होने वाले विवाह की खबरों की पुष्टि हो गई है। अनुष्का के कुछ पड़ोसियों ने उन्हें शादी का निमंत्रण मिलने की बात कही है। अनुष्का मुंबई के वर्सोवा स्थित बदरीनाथ टावर में रहती हैं। सूत्रों ने बताया कि इस बहुमंजिला इमारत में रहने वाले कुछ लोगों को अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा ने खुद फोन करके निमंत्रण दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.