चेन्नई: कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटे पुलिसकर्मियों का शीर्ष पुलिस अधिकारी ने किया स्वागत
चेन्नई में 72 पुलिसकर्मी कोरोना का इलाज करा के वापस ड्यूटी पर लौटे हैं। शहर के पुलिस आयुक्त महेश कुमार अग्रवाल ने सोमवार को उनका स्वागत किया।
चेन्नई,पीटीआइ। तमिनलाडु की राजधानी चेन्नई में 72 पुलिसकर्मी कोरोना का इलाज करा के वापस ड्यूटी पर लौटे हैं। शहर के पुलिस आयुक्त महेश कुमार अग्रवाल ने सोमवार को उनका स्वागत किया। शीर्ष अधिकारी ने 72 कर्मियों के साथ बातचीत की, जिन्होंने आज कोरोना वायरस से रिकवर होने के बाद शहर के पुलिस आयुक्त में फिर से अपना कार्यालय संभाला है। अग्रवाल ने कोरोना महामारी में इन पुलिसकर्मी द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रशंसा प्रमाण भी वितरित किए।
शहर में 1 हजार से ज्यादा कर्मियों को टेस्ट पॉजिटिव
बता दें कि 1,000 से अधिक शहर के पुलिस कर्मियों का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। कमीशनर ने कर्मियों को इम्यूनिटी बूस्ट ड्रिंक 'काबासुरकुडीनेर भी प्रदान किए। तमिलनाडु के बाद देश की राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर पर संक्रमित है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 10 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 3,334 तक पुहंच गई है। दिल्ली के बाद गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, वेस्ट बंगाल सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। देश में अबतक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 78 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच गई है।
देश ही नहीं पूरी दुनिया चीन के वुहान से फैले इस घातक वायरस से परेशान है। पूरी दुनिया में भारत तीसरे नबंर पर संक्रमित राज्य है। इस वक्त वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 25 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 5 लाख के पार पुहंच चुकी है। दुनिया में इस वायरस से सबसे ज्यादा अमेरिका संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 33 लाख 66 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनवोलों की संख्या 1 लाख 37 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमति देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 18 लाख 66 के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 72 हजार के पार पहुंच गई है।