साल 2015 में भारत सहित विश्वभर में हुए ये बड़े आतंकी हमले
पंजाब में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। ये आतंकी हमला गुरदासपुर स्थित दीनानगर पुलिस थाने और एक सरकारी बस पर हुआ। आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी सहित 8 लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा आतंकी थाने में घुसे हैं
नई दिल्ली। पंजाब में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। ये आतंकी हमला गुरदासपुर स्थित दीनानगर पुलिस थाने और एक सरकारी बस पर हुआ। आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी सहित 8 लोगों के मारे जाने की सूचना है। इस साल विश्वभर में कई बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं।
-22 जून अफगानिस्तान: तालिबान ने अफगानिस्तान के संसद पर बड़ा हमला किया है। एक के बाद एक नौ बम घमाकों से पूरा काबुल दहल उठा है।
-3 से 7 जनवरी, नाइजीरिया : बाेको हराम के आतंकियों ने हमला कर लगभग 2000 हजार लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
- 6 जनवरी, इराक : अल अनवर प्रांत मेें आएस के आतंकियों ने एक मस्जिद पर हमला कर 25 लोगों की जान ले ली। इसमें दो आत्मघाती हमलावर भी मारे गए।
- 7 जनवरी, यमन : अल कायदा के आतंकियों ने साना में कार बम धमाके में 38 लोगों की जान ले ली।
- 7 जनवरी, फ्रांस : अल कायदा के दो बंदूकधारियों ने कार्टून मैग्जिन शार्ली अब्दो के पेरिस स्थित दफ्तर पर हमला कर 12 लोगों की जान ले ली और 10 अन्य को घायल कर दिया। बाद में दोनों पुलिस की गोली से मारे गए।
- 4-5 फरवरी, कैमरन : बोको हराम के आतंकियों ने फोटोकाेल शहर में हमला कर 91 से ज्यादा लोगों को गोली मार दी। इस हमले में 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
- 15 फरवरी, पाकिस्तान : पेशावर में आतंकियों ने एक मस्जिद में घुसकर धमाका किया और गोलीबारी की जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
- 17 फरवरी, पाकिस्तान : लाहौर में तकरीक-ए-तालिबान से अलग हुए ग्रुप जमात-उल-तहरार के आतंकियों ने धमाका कर 8 लोगों की जान ले ली।
- 26 फरवरी, नाइजीरिया : बोको हराम के आतंकियों ने एक बार फिर बियू शहर में हमला कर 32 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
- 7 मार्च, नाइजीरिया : बोको हराम ने मैदुगुरी शहर में आत्मघाती हमला कर 58 लोगों की हत्या कर दी और 139 अन्य को घायल कर दिया।
- 15 मार्च, पाकिस्तान : लाहौर में जमात-उल-अहरार ने एक चर्च पर हमला कर 15 लोगों की हत्या कर दी और 70 से ज्यादा को घायल कर दिया।
- 18 मार्च, ट्यूनीशिया : आइएस के दो बंदूकधारियों ने एक म्यूजियम पर हमला किया जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई।
- 20 मार्च, यमन : आइएस के आतंकियों ने एक शिया मस्जिद पर हमला किया जिसमें 137 लोगों की मौत हो गई और 345 लोग घायल हो गए।
- 25 मार्च, लीबिया : आइएस आतंकियों के एक आत्मघाती कार बम धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
- 26-27 मार्च, सोमालिया : अल-शबाब के आतंकियों ने एक होटल पर हमला किया जिसमें छह आतंकियों समेत 24 लोग मारे गए।
- 1 अप्रैल, केन्या : अल-शबाब के ही छह बंदूकधारी आतंकियों ने गारिसा यूनिवर्सिटी पर हमला किया जिसमें 148 लोग मारे गए और 79 अन्य घायल हो गए।
- 11 अप्रैल, पाकिस्तान : बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन फ्रंट के लड़ाकों ने हमला कर 20 कंस्ट्रक्शन वर्करों की हत्या कर दी।
- 18 अप्रैल, अफगानिस्तान : जलालाबाद में एक बैंक पर हमला कर 33 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस हमले की जिम्मेदारी आइएस ने ली।
- 3 मई, अफगानिस्तान : वारदुज प्रांत में तालिबान आतंकियों के हमले में 17 पुलिसकर्मी मारे गए।
- 13 मई, पाकिस्तान : कराची में शिया मुस्लिमों को ले जा रहे बस पर हुए हमले में 45 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी अाइएस, जुदल्लाह और तहरीक-ए-तालिबान तीनों ने ली।
- 14 मई, अफगानिस्तान : एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तालिबान आतंकियों ने हमला किया जिसमें 14 लोग मारे गए जिसमें छह विदेशी शामिल थे।
- 25 मई, अफगानिस्तान : नवजाद प्रांत में तालिबान के हमले में 26 सुरक्षाकर्मी मारे गए।
- 1 जून, इराक : आइएस ने एक अनवर प्रांत में एक आत्मघाती हमले में 41 लोगों की जान ले ली।
- 17 जून, अमेरिका : दक्षिण कैरोलिना राज्य में अश्वेतों के एक अफ्रीकी-अमेरिकी चर्च पर एक श्वेत व्यक्ति ने हमला कर दिया जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: पंजाबः गुरदासपुर में आतंकी हमले में 6 की मौत, देश में अलर्ट