हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जयंती पर सजी सुरों की महफिल
सुबह से शाम तक इंदौर रोड स्थित समाधि और स्मारक पर प्रशंसकों की भीड़ लगी रही।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 10:29 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 10:29 PM (IST)
नईदुनिया, खंडवा। हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जयंती पर शनिवार को मध्य प्रदेश के खंडवा में सुरों की महफिल सजी। इस दौरान समाधि पर दूध-जलेबी चढ़ाई गई। अनेक आयोजन हुए।
सुबह से शाम तक इंदौर रोड स्थित समाधि और स्मारक पर प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। मुंबई, इंदौर सहित देश के कई हिस्सों से उनके चाहने वाले खंडवा आए। समाधि पर दूध-जलेबी का भोग लगाया और लोगों को भी प्रसाद की तरह जलेबी बांटी गई।
किशोर कुमार के प्रशंसकों सहित विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर सुभाष कोठारी और एसपी रचिवर्धन मिश्र ने भी गीत गाकर श्रद्घांजलि दी। मप्र के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह और कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने भी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुंबई से आए पार्श्व गायक पृथ्वी और गायिका कल्पना गंधर्व ने समाधि पर केक काटा और गीत भी गुनगुनाए। रात को पुरानी अनाज मंडी में किशोर नाइट का आयोजन हुआ। यहां वॉइस ऑफ खंडवा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें