Move to Jagran APP

आंध्र प्रदेश नाव हादसे में मृतकों की संख्या 28 हुई, अभी भी 18 लोग लापता

पुलिस ने बताया कि हादसे की शिकार हुई नाव गोदावरी नदी की तलहटी में 315 फीट से भी नीचे बैठ गई है। नदी में बाढ़ के चलते नाव को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 07:07 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 07:07 AM (IST)
आंध्र प्रदेश नाव हादसे में  मृतकों की संख्या 28 हुई, अभी भी 18 लोग लापता
आंध्र प्रदेश नाव हादसे में मृतकों की संख्या 28 हुई, अभी भी 18 लोग लापता

 अमरावती, प्रेट्र। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। मंगलवार को और 16 शव बरामद किए गए। अभी भी 18 लोग लापता हैं।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि हादसे की शिकार हुई नाव गोदावरी नदी की तलहटी में 315 फीट से भी नीचे बैठ गई है। नदी में बाढ़ के चलते नाव को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद एहसान राजा ने बताया कि अब तक 28 शव बरामद कर लिए गए हैं। नाव में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। नाव में चालक दल के आठ सदस्यों के साथ कुल 73 लोग सवार थे। नौसेना और एनडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोर शवों की तलाश में जुटे हुए हैं। हादसे के बाद 29 लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई थी।

पूर्वी गोदावरी जिले में कच्चलुरु के पास हादसा हुआ था। लेकिन मंगलवार को घटनास्थल से बहुत दूर नदी में शव मिले। पुलिस ने बताया कि एक शव दोवालेश्वरम स्थित सर आर्थर कॉटन बैराज के पास मिला।

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पूर्वी गोदावरी जिले के जिलाधिकारी से मामले की जांच करने को कहा है।

यह भी पढ़ेंः गंगा-यमुना में बाढ़ : पहली मंजिल डूबने पर बढ़ेगी परेशानी, सैकड़ों परिवारों पर संकट 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.