डेढ़ करोड़ गरीबों का मुफ्त इलाज करेंगे : तोगडि़या
देश के 1.50 करोड़ गरीबों का निजी अस्पतालों में इंडिया हेल्थ लाइन से जुड़े 50 हजार डॉक्टर निशुल्क इलाज करेंगे।
जागरण संवाददाता, आगरा। भारत में हर तीसरा व्यक्ति मरीज है। यही हाल रहा तो 20 साल बाद हर दूसरा व्यक्ति बीमार होगा। इसे रोका जा सकता है। यह काम इंडिया हेल्थ लाइन से जुड़े डॉक्टर, हेल्थ एम्बेसडर और समाज मिलकर करेगा।
देश के 1.50 करोड़ गरीबों का निजी अस्पतालों में इंडिया हेल्थ लाइन से जुड़े 50 हजार डॉक्टर निशुल्क इलाज करेंगे। इंडिया हेल्थ लाइन के हेल्थ एम्बेसडर प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. तोगडि़या ने कहा कि हर वर्ष इलाज पर 14 लाख करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
अधिकांश बीमारियां जीवनशैली से जुड़ी हुई हैं, इनकी रोकथाम संभव है। इसके लिए हेल्थ एम्बेसडर घर-घर जाकर शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और कोलेस्ट्रोल व बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) की जांच करेंगे। इन बीमारियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: चीनी विदेश मंत्री से मिले वीके सिंह