Move to Jagran APP

आज नए शहर में पधारेंगे महाकाल, दशहरा मैदान पर करेंगे शमी पूजन

भगवान महाकाल अवंतिकानगरी के राजा माने जाते हैं। परंपरा के अनुसार विजयादशमी पर भगवान शमी वृक्ष का पूजन करने नए शहर फ्रीगंज पधारते हैं। साल में यह एकमात्र अवसर होता है जब भगवान भक्तों का हालचाल जानने नए शहर आते हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:15 AM (IST)
आज नए शहर में पधारेंगे महाकाल, दशहरा मैदान पर करेंगे शमी पूजन
दशहरा पर भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी।

उज्जैन, राज्‍य ब्‍यूरो। अवंतिकानाथ बाबा महाकाल दशहरा पर रविवार को चांदी की पालकी में सवार होकर दशहरा मैदान पर शमी वृक्ष का पूजन करने जाएंगे। महाकाल मंदिर से शाम चार बजे भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। हालांकि कोरोना संक्रमण और भीड़ नियंत्रण की दृष्टि से सवारी में भजन मंडली, स्वागत मंच आदि पर रोक लगाई गई है। 

loksabha election banner

भगवान महाकाल अवंतिकानगरी के राजा माने जाते हैं। परंपरा के अनुसार, विजयादशमी पर भगवान शमी वृक्ष का पूजन करने नए शहर फ्रीगंज पधारते हैं। साल में यह एकमात्र अवसर होता है, जब भगवान भक्तों का हालचाल जानने नए शहर आते हैं। महाकाल मंदिर से शाम चार बजे से सवारी दशहरा मैदान के लिए रवाना होगी। दौलतगंज, मालीपुरा, देवास गेट, फ्रीगंज ओवरब्रिज, तीन बत्ती चौराहा, माधव नगर अस्पताल, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से होते हुए भगवान की पालकी दशहरा मैदान पहुंचेगी। पूजन पश्चात सवारी निर्धारित मार्ग से पुन: मंदिर की ओर रवाना होगी।

आज से रोज 17 घंटे तक खुला रहेगा खजराना गणेश का दरबार

इंदौर। शहर के प्राचीन खजराना गणेश मंदिर में भक्त अब सुबह 6 से रात 11 बजे तक दर्शन कर पाएंगे। इसके साथ ही दशहरे (25 अक्टूबर) से अन्नक्षेत्र में भोजन भी मिलेगा। अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसादी पैकेट में दी जाएगी। परिसर के 33 अन्य मंदिर भी खोल दिए गए हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण 6 महीने बाद 28 सितंबर को जिला प्रशासन ने धर्मस्थलों को सशर्त खोलने की अनुमति प्रदान की थी। इसमें मंदिर खोले जाने का समय सुबह 9 से शाम को 7 बजे तक का तय किया गया था। इसके बाद मंदिर खोले जाने की अवधि बढ़ाने साथ ही अन्न क्षेत्र वापस शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है।

मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि ताजा निर्णय शनिवार को गणेश मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीषष सिंह के आदेश और मंदिर प्रशासक प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.