विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhath Puja: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न, सुबह में घाटों पर उमड़े लोग; तस्वीरें

Published: Fri, 08 Nov 2024 06:48 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2024 08:01 AM (IST)

शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया। ...और पढ़ें

महापर्व छठ का आज अंतिम दिन, उगते सूरत को दिया जा रहा अर्घ्य
महापर्व छठ का आज अंतिम दिन, उगते सूरत को दिया जा रहा अर्घ्य

 जागरण डेस्क, नई दिल्ली। आज छठ पूजा का चौथा और आखिरी दिन है। इस दिन उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे उषा अर्घ्य भी कहा जाता है। छठ महापर्व चार दिनों तक चलता है।

नोएडा में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

कर्नाटक के बेंगलुरु में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

झारखंड: रांची में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

बिहार: पटना छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

ओडिशा: भुवनेश्वर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को 'अर्घ्य' दिया। कुआखाई घाट पर भक्तों की काफी भीड़ देखी गई।

तमिलनाडु: चेन्नई के मरीना बीच पर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को 'अर्घ्य' दिया।

छठ पूजा के अंतिम गुरुग्राम के सेक्टर 5 स्थित छठ घाट पर बने सरोवर में खड़े होकर भक्तों ने उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया।

अमेरिका के वर्जीनिया में पोटोमैक नदी के तट पर बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोग इकठ्ठा हुए और उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और छठ गीत गाए।

छठ पूजा पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुभकामनाएं दी

छठ पूजा पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मंबई की जुहू चौपाटी पर बहुत बड़े पैमाने पर हमारी माताएं बहनें और भाई छठी मईया की पूजा करने के लिए और भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए यहां आते हैं मैं उनके दर्शन करने के लिए यहां आया हूं।

आगे कहा कि देश के सभी छठ व्रतियों को मैं छठ पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। भगवान सूर्य देव हमारे असीम ऊर्जा के अधिपति हैं। मैं उनसे प्रार्थना करता हूं कि हमारे देश और महाराष्ट्र को आगे ले जाने के लिए हमें ऊर्जा प्रदान करें।