विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता से राहुल की मुलाकात के पीछे नहीं छिपी है कोई राजनीतिक मंशा: कांग्रेस

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sat, 08 Oct 2016 03:12 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 03:49 PM (IST)

मुख्यमंत्री जे. जयललिता से राहुल गांधी की अस्पताल में मुलाकात पर किसी तरह की राजनीति से कांग्रेस ने साफ इनकार किया है।

News Article Hero Image

चेन्नई, प्रेट्र। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में जाकर राहुल गांधी की तरफ से मुलाकात के पीछे किसी तरह की राजनीति से प्रदेश कांग्रेस ने साफ इनकार किया है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष एस.तिरुनावकरसू ने जयललिता से राहुल गांधी की मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट करार देते हुए कहा कि कावेरी मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ 15 अक्टूबर को एक दिन का पार्टी भूख हड़ताल रखेगी।


एस.तिरुनावकरसू ने कहा कि राहुल गांधी मानवीयता के आधार पर एआईडीएमके अध्यक्ष और प्रदेश की मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और किसी भी तरह की मदद की जरूरत पड़ने पर उनका समर्थन देने की बात कही।

उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी तिरुचिरापल्ली में 15 अक्टूबर को केन्द्र के भाजपा शासित सरकार के खिलाफ कावेरी मुद्दे पर एक दिन का भूख हड़ताल रखेगी। क्योंकि, केन्द्र में सत्ताधारी भाजपा की सरकार ने तमिलनाडु और यहां के किसानों के साथ धोखा किया है।

पढ़ें- सुब्रमण्यम ने लिखा गृहमंत्री को पत्र, तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग