विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजादी के बाद पहली बार तमिलनाडु के मंत्री के पैतृक गांव पहुंची बस सेवा, ढोल-नगाड़ों और फूलों से हुआ स्वागत

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:31 PM (IST)

तमिलनाडु के सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरासु के पैतृक गांव अयन रेड्डियापट्टी को आजादी के बाद पहली बार सरकारी बस ...और पढ़ें

तमिलनाडु के मंत्री के पैतृक गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बस सेवा (स्क्रीनग्रैब सोशल मीडिया)

तमिलनाडु के मंत्री के पैतृक गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बस सेवा (स्क्रीनग्रैब सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अयन रेड्डियापट्टी गांव को आजादी के बाद पहली सरकारी बस सेवा मिली।

  2. मंत्री वन्नी अरासु के पैतृक गांव में खुशी का माहौल छाया।

  3. ग्रामीणों ने बस सेवा को 'दूसरी आजादी' के रूप में मनाया।

पीटीआई, चेन्नई। तमिलनाडु के सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरासु के पैतृक गांव अयन रेड्डियापट्टी को रविवार को आजादी के बाद पहली बार सरकारी बस सेवा से जोड़ा गया। अरासु ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि तिरुचिरापल्ली जिले में स्थित उनके पैतृक गांव को आखिरकार 13 सितंबर को बस सेवा मिल गई।

सभी समुदायों के लोग और बुजुर्ग पहली बस का स्वागत करने के लिए फूल बरसाते और झंडे लहराते जमा हुए।उन्होंने इस घटना को सामाजिक सद्भाव की मिसाल बताया, जहां ग्रामीणों ने ऐसे जश्न मनाया जैसे उन्हें एक और आजादी मिल गई हो।

अरासु ने कहा कि उनके माता-पिता अक्सर उनसे गांव की भलाई के लिए योगदान करने को कहते थे। उनके न रहने पर भी उनकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा करने और स्थानीय समुदाय की खुशी को देखने से उन्हें बहुत सुकून मिला।

उन्होंने बस सेवा शुरू कराने में मदद के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का आभार व्यक्त किया।