विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, सुब्रमण्यम स्वामी ने की फोरेंसिक रिपोर्ट की मांग

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Mon, 23 Sep 2024 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2024 04:41 PM (IST)

Tirupati Laddu Controversy तिरुपति मंदिर के प्रसाद में कथित रूप से जानवरों की चर्बी मिलाए जाने का विवाद अब सुप्रीम ...और पढ़ें

सुब्रमण्यम स्वामी ने उच्चतम न्यायालय की निगरानी में पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। (File Image)
सुब्रमण्यम स्वामी ने उच्चतम न्यायालय की निगरानी में पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। (File Image)

HighLights

  1. सुब्रमण्यम स्वामी ने पूर् मामले की न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है।
  2. याचिका में कहा गया है कि घी के स्रोत और नमूने पर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दे कोर्ट।

पीटीआई, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद में मिलावट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय का रुख करते हुए प्रसाद के लड्डू बनाने में जानवर की चर्बी के कथित उपयोग की न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार भाजपा नेता ने न्यायालय से अनुरोध किया कि वह आंध्र प्रदेश सरकार को लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए गए घी के स्रोत और नमूने पर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दे। स्वामी ने न्यायालय से संबंधित अधिकारियों से विस्तृत फोरेंसिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अंतरिम निर्देश जारी करने की भी मांग की।

'सप्लायर की आंतरिक जांच होनी चाहिए थी'

याचिका में कहा गया है, 'मंदिर का प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्रियों की आपूर्ति करने वाले सप्लायर की गुणवत्ता या उसकी कमी की निगरानी और सत्यापन के लिए आंतरिक रूप से जांच होनी चाहिए थी।' स्वामी ने अपनी याचिका का विवरण देते हुए एक्स पर पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, 'आज मैंने एक जनहित याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से सीएम सी.बी. नायडू के निराधार आरोपों की जांच करने का निर्देश देने की मांग की है। नायडू ने आरोप लगाया है कि तिरुपति तिरुमाला मंदिर के प्रसाद में जानवरों के मांस और अन्य सड़े हुए पदार्थों की मिलावट की गई है, जिससे भक्तों में अफरा-तफरी मच गई है।'

टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष ने भी की है जांच की मांग

इसके अलावा, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व अध्यक्ष वाई.वी. सुब्बा रेड्डी, जो राज्यसभा के सदस्य हैं, ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक स्वतंत्र समिति द्वारा जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के पिछली वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान तिरुपति के लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल करने के दावे ने बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है।