Move to Jagran APP

यूपी में दो ओपिनियन पोल : एक में BJP तो दूसरे में SP-कांग्रेस की बन रही सरकार

देश के दो मीडिया समूहों ने अपने ओपिनियन पोल के नतीजे जारी किए। यूपी में एक में भाजपा तो दूसरे सपा-कांग्रेस की बढ़त।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 31 Jan 2017 10:04 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 12:39 PM (IST)
यूपी में दो ओपिनियन पोल : एक में BJP तो दूसरे में SP-कांग्रेस की बन रही सरकार
यूपी में दो ओपिनियन पोल : एक में BJP तो दूसरे में SP-कांग्रेस की बन रही सरकार

नई दिल्ली(एजेंसी)। उप्र चुनाव 2017 में सत्ता का ताज किसे मिलेगा? लाख टके का यह सवाल हर किसी के जेहन में है। देश के दो मीडिया समूहों ने अपने ओपिनियन पोल के नतीजे जारी किए। एबीपी न्यूज के नेतृत्व वाले सर्वे समूह के अनुसार अखिलेश के नेतृत्व में सपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार के करीब दिख रहा है। वहीं टाइम्स नाऊ के नेतृत्व वाले सर्वे समूह के अनुसार भाजपा को भारी फायदा हो रहा है। 15 साल बाद वह उप्र की सत्ता में आ सकती है।

loksabha election banner

एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस पोल के अहम नतीजे

किसे कितने फीसदी वोट
सपा-कांग्रेस गठबंधन 35
भाजपा गठबंधन 29
बसपा 23
अन्य दल 13
किसे कितनी सीटें
सपा-कांग्रेस गठबंधन 187 से 197
भाजपा गठबंधन 118 से 128
बसपा 76 से 86
अखिलेश की लोकप्रियता घटी फिर भी अव्वल
सीएम पद की पहली पसंद पर अखिलेश अब भी सबसे आगे हैं। जबकि उनकी लोकप्रियता 2 फीसदी घटकर 26 फीसदी रह गई है।
कब-कैसे हुआ सर्वे
यह सर्वे 17 से 23 जनवरी के बीच हुआ। इसमें 65 विधानसभा क्षेत्रों के 6 हजार 481 लोगों से बात की गई।

भाजपा को 202 सीटों के साथ बहुमत

टाइम्स नाऊ-वीएमआर सर्वे के अनुसार उप्र विधानसभा की 403 सीटों में से भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। बहुमत के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 202 सीटें जितना होंगी।

किसे कितनी सीटें
भाजपा गठबंधन 202
कांग्रेस-सपा गठबंधन 147
बसपा 47
अन्य 07
किसे कितने फीसदी वोट
भाजपा गठबंधन 34
सपा-कांग्रेस गठबंधन 31
बसपा 24
किसे कितने फीसदी नुकसान
बसपा 2
कांग्रेस-सपा गठबंधन 10
19 फीसदी वोटों का भाजपा को फायदा होगा।

पढ़ेंः वेस्ट यूपी में SP गठबंधन को झटका, BJP के समर्थन में दिग्गज कांग्रेसी नेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.