समय आ गया है भारत अपनी इन-हाउस आयुध निर्माण क्षमताओं को बढ़ाए: बिपिन रावत
थलसेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि हमें डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा करने पर गर्व है जो जल्द ही आकार लेना शुरू कर देगा।
नई दिल्ली, एएनआइ। थलसेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि भारत हथियारों और उपकरणों का सबसे बड़ा आयातक रहा है। लेकिन अब समय आ गया है कि हमें देश की आयुध निर्माण क्षमताओं को बढ़ाया चाहिए। हमें डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा करने पर गर्व है जो जल्द ही आकार लेना शुरू कर देगा। मौजूद समय में हम पश्चिमी छोर पर वियतनाम और पश्चिमी छोर पर ब्राजील और चिली जैसे देशों के साथ व्यापक सहयोग में लगे हुए हैं। इन देशों ने हमारे साथ प्रौद्योगिकी साझा करने में रुचि दिखाई है।
इधर हाल ही में अमेरिका की ओर से बयान आया कि वे एफ-16 या किसी अन्य रक्षा प्रणाली को खरीदने के लिए भारत पर कोई दबाव नहीं डाल रहा है। इस बारे में चल रही अटकलें सही नहीं हैं। यह बात मुंबई स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूत एडगार्ड कागन ने कही। हालांकि उन्होंने रूस से रक्षा सौदे पर अमेरिकी कार्रवाई के अंदेशे पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया।
बता दें कि हाल ही में भारत ने रूस से पांच बिलियन डालर (करीब 36 हजार करोड़ रुपये) में एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली खरीदने को मंजूरी दी है। माना जा रहा है कि अमेरिका 'काउंटरिंग अमेरिका एडवर्सरीज थू्र सेंक्शन एक्ट (सीएएटीएसए)' के तहत प्रतिबंध लगा सकता है। हालांकि, अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति को इस संबंध में छूट दे रखी है।