Move to Jagran APP

गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश के आसार, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बरसेंगे बदरा - IMD

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विभाग ने गुरुवार देर रात अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार राज्य के कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई गई। मौसम विभाग के अनुसार कोयंबटूर तिरकुवल्लूर कांचीपुरम चेन्नई और चेंगलपट्टू जिलों में बारिश होने की संभावना है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 12:29 AM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 05:44 AM (IST)
गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश के आसार, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बरसेंगे बदरा - IMD
तमिलनाडु और पुडुचेरी में बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, एएनआइ। अरब सागर (Arabian Sea) में चक्रवाती संचरण के कारण गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है। यह जानकारी अहमदाबाद के मौसम विज्ञान केंद्र की प्रमुख मनोरमा मोहंती (Manorama Mohanty) ने दी है। इससे पहले तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विभाग ने गुरुवार देर रात अलर्ट जारी किया। इसके अनुसार राज्य के कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई गई। मौसम विभाग के अनुसार कोयंबटूर, तिरकुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई और चेंगलपट्टू जिलों में बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां गुरुवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' स्तर पर रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।

तिरुमला तिरुपति मंदिर पर बाढ़ का असर, रास्ते में फंसे हैं श्रद्धालु 

दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। परिणामस्वरूप उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र में भारी बारिश हुई है और आगे भी होने के आसार हैं।  दक्षिण आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में बाढ़ के हालात ऐसे हैं कि इसका असर प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर पर भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के मद्देनजर  तिरुमाला तिरुपति मंदिर के श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों घाट रोड और पैदल ऊपर जाने के रास्ते को बंद कर दिया गया है।  तिरुपति में भारी बारिश के कारण हालात  ऐसे हैं कि पहाड़ी रास्ते में चट्टान गिर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आसपास के घर जलमग्न हो गए हैं। पूरे चित्तूर जिले का यही हाल है। बता दें कि यहां के लिए  रेड अलर्ट जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि   डिप्रेशन शुक्रवार सुबह उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा और इसके कारण यहां भारी बारिश की संभावना है।  भारी बारिश के अलर्ट के कारण तमिलनाडु के कई जिलों के स्कूलों व कालेजों में अवकाश का एलान कर दिया गया है। पुडुचेरी और कारईकाल में भी यही हाल है। 

बता दें कि हर साल अक्टूबर में  नार्थ ईस्ट मानसून तमिलनाडु के तट पर दस्तक देता है और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर जमकर बारिश होती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.