Move to Jagran APP

हेल्थ और सैन्य खर्च में दुनिया के देशों की स्थिति, प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च में ये देश आगे

Healthcare vs Military Spending आइए इन आंकड़ों के परिप्रेक्ष्य में समझते हैं कि दुनिया के देश स्वास्थ्य और सैन्य खर्च पर कितनी धनराशि खर्च कर रहे हैं।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 08:53 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 12:03 PM (IST)
हेल्थ और सैन्य खर्च में दुनिया के देशों की स्थिति, प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च में ये देश आगे
हेल्थ और सैन्य खर्च में दुनिया के देशों की स्थिति, प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च में ये देश आगे

नई दिल्ली, जेएनएन। Healthcare vs Military Spending कोरोना महामारी से दुनिया के बहुत से देश जूझ रहे हैं। साथ ही कई देशों के मध्य तनाव की स्थिति है और यह तनाव कब युद्ध का रूप ले ले कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में कुछ देशों की प्राथमिकता महामारी से पार पाना है तो कुछ की कोशिश अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाना है। इन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च की जाती है। पिक्सलपरेड ने दुनिया के 46 विभिन्न देशों के प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य और सैन्य खर्च के आंकड़ों को पेश किया है। इनमें भारत के आंकड़े भी शामिल हैं। आइए इन आंकड़ों के परिप्रेक्ष्य में समझते हैं कि दुनिया के देश स्वास्थ्य और सैन्य खर्च पर कितनी धनराशि खर्च कर रहे हैं।

loksabha election banner

प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च में ये देश आगे: कोरोना महामारी से दुनिया का सबसे प्रभावित देश अमेरिका है। हालांकि आंकड़ों पर गौर करें तो हम पाते हैं कि अमेरिका ही वो देश है जो प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर दुनिया में सर्वाधिक खर्च करता है। ऑर्गेनाइजेशन फोर इकोनॉमिक कॉ-ऑपरेशन एंड डवलपमेंट (ओईसीडी) के आंकड़ों के अनुसार, 2018 में अमेरिका ने 9,008 डॉलर प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशि खर्च की है। यह दूसरे स्थान पर मौजूद नॉर्वे से 1.5 गुना अधिक है। नॉर्वे लोगों के स्वास्थ्य पर 5,361 डॉलर प्रति व्यक्ति खर्च करता है। इसके बाद तीसरे स्थान पर जर्मनी, चौथे स्थान पर स्विट्जरलैंड और पांचवे स्थान पर स्वीडन का नंबर आता है। खास बात यह है कि ये आंकड़े सभी स्वास्थ्य खर्चों को नहीं दर्शाते हैं। इसमें निजी बीमा खर्च या जेब से खर्च होने वाली राशि शामिल नहीं है। यह अतिरिक्त लागत अमेरिका और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में सर्वाधिक है।

इन देशों में सैन्य खर्च ज्यादा: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक, इजरायल में प्रति व्यक्ति सैन्य खर्च 2,357 डॉलर है और यह दुनिया में सर्वाधिक है। यह इजरायल की जीडीपी का 5.3 फीसद है। दूसरे स्थान पर मौजूद अमेरिका का प्रति व्यक्ति सैन्य खर्च 2,086 डॉलर है और यह उसकी जीडीपी का 3.3 फीसद है। हालांकि अमेरिका कई अन्य देशों की तुलना में सर्वाधिक सैन्य खर्च करता है। यह करीब 700 अरब डॉलर है। सर्वाधिक प्रति व्यक्ति सैन्य खर्च करने वाले देशों की सूची में तीसरे स्थान पर नॉर्वे है। वहीं चौथे और पांचवे स्थान पर क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे देश हैं।

स्वास्थ्य और सैन्य खर्च को लेकर भारत की स्थिति: कोरोना संकट से सर्वाधिक संक्रमितों की संख्या में भारत तीसरे स्थान पर है। प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च में 46 देशों की इस सूची में भारत आखिरी पायदान पर है। हालांकि इसका एक कारण भारत की विशाल आबादी भी है। यहां प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च 18.80 डॉलर (1405 रुपये) है। वहीं सैन्य खर्च में भारत कई देशों से बेहतर है। उसका प्रति व्यक्ति सैन्य खर्च 49 डॉलर (3662 रुपये) है। फिलहाल भारत कोरोना के साथ सीमा पर चीन की चुनौती से जूझ रहा है। ऐसे में उसका रक्षा खर्च अपने पड़ोसी से मुकाबले के लिए बेहद जरूरी हो जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.