150वां जन्मदिन मनाने में तीन साल की देरी
दरअसल शहर से जुड़े पुराने दस्तावेज एक बाढ़ में बह गए थे और वहां के इतिहासकारों को शहर की स्थापना का सही वर्ष पता नहीं था।
कैनबेरा (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया के चार्लेविले के लोग अगले वर्ष इस शहर का 150वां जन्मदिन मनाने के लिए तैयारियां कर रहे थे। उन्होंने आयोजन को भव्य बनाने के लिए भारी-भरकम बजट भी तय कर लिया था। लेकिन इससे पहले कि वे अपनी योजनाओं को हकीकत में बदल पाते, स्थानीय प्रशासन को पता चला कि शहर का 150वां जन्मदिन तीन साल पहले निकल चुका है।
दरअसल शहर से जुड़े पुराने दस्तावेज एक बाढ़ में बह गए थे और वहां के इतिहासकारों को शहर की स्थापना का सही वर्ष पता नहीं था। पुराने रिकॉड्र्स के मुताबिक शहर की स्थापना 1865 में हुई थी, जबकि लोगों को 1868 वर्ष याद था। अनजाने में जब प्रशासन ने राज्य के दस्तावेजों को देखा तो उन्हें सही वर्ष पता चला। सच्चाई जानने के बाद वहां के लोग काफी उदास हैं। अब वे उस दिन छोटा सा आयोजन करने का मन बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कैमरे में कैद हुआ बंदर और सुअर का अनोखा याराना